{"_id":"5e36e11a8ebc3e68105ce3b4","slug":"somalia-declares-national-emergency-on-grasshopper-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डों से पस्त हुआ सोमालिया, सरकार ने राष्ट्रीय आपात की घोषणा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टिड्डों से पस्त हुआ सोमालिया, सरकार ने राष्ट्रीय आपात की घोषणा की
Sun, 02 Feb 2020 08:18 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मोगादिशू
पीटीआई, मोगादिशू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
टिड्डियों का फसलों पर हमला
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया ने टिड्डियों के हमले को लेकर रविवार को राष्ट्रीय आपात की घोषणा की क्योंकि इन कीड़ों ने दुनिया के सबसे निर्धन देशों में से एक में खाद्य आपूर्ति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कृषि मंत्रालय ने टिड्डी के हमले में उभार के मद्देनजर राष्ट्रीय आपात की घोषणा की, इस हमले से सोमालिया की कमजोर खाद्य सुरक्षा स्थिति पर एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि टिड्डियों का झुंड मौसम में बहुत ही उतार-चढ़ाव का परिणाम है और सोमालिया की आपात घोषणा का लक्ष्य इन कीड़ों से निपटने की राष्ट्रीय प्रयास को तेज करना है। सोमालिया ऐसी घोषणा करने वाला इस इस क्षेत्र का पहला देश है।
विज्ञापन
टिड्डों ने इस देश में पिछले 25 सालों में सबसे बुरी स्थिति पैदा कर दी है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि लोगों के खाद्यान्न स्रोत और पशुओं के चारे जोखिम में हैं।