{"_id":"6068c3f2a6b7a7687e1f8951","slug":"somalia-15-soldiers-died-in-a-bomb-blast-in-two-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया: सेना के दो शिविरों और एक अन्य जगह पर विस्फोट, नौ सैनिक समेत 15 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया: सेना के दो शिविरों और एक अन्य जगह पर विस्फोट, नौ सैनिक समेत 15 की मौत
Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मोगादिशु
पीटीआई, मोगादिशु
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
सार
- आत्मघाती हमलावर ने राजधानी मोगादीशु में किया विस्फोट, छह की मौत
- सेना के दो शिविरों में एक ही समय पर विस्फोट में नौ सैनिकों की मौत, हमले की जिम्मेदारी कट्टरपंथी समूह अल-शबाब ने ली
विज्ञापन
सोमालिया में हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमाली सेना के दो शिविरों में शनिवार को एक ही समय पर हुए विस्फोट में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी कट्टरपंथी समूह अल-शबाब ने ली है।
विज्ञापन
इस बीच एक अन्य घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी मोगादीशु में विस्फोट किया जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया से बातचीत में सोमाली नेशनल आर्मी के जनरल ओदावा यूसूफ रागेह ने सेना के दो शिविरों में हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि अल-शबाब को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे कुछ मरे अपने कमांडरों का शव भी नहीं ले जा सके। उन्होंने बताया कि सेना भागे हुए हमलावरों का पीछा कर रही है।
विज्ञापन
सरकार की पैदल सेना के कमांडर जनरल मोहम्मद ताहिल बिहली ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, हमारे नौ सैनिकों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हो गए। हमने शबाब के 60 मिलिशिया को एक स्थान पर जबकि 17 को अन्य शिविर के निकट मार गिराया। वहीं अल-शबाब के प्रवक्ता शेख अब्दुल्लाजीज अल-मुसाब ने कहा कि समूह ने 47 सरकारी सैनिकों को मार गिराया।