फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Somali Pirates Attack Indian Ship Bound for South Africa, Capture Tanker Near Somalia Coast

Ship Hijack: भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर सोमाली लुटेरों का कब्जा, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

Fri, 07 Nov 2025 06:56 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी
एजेंसी Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 07 Nov 2025 06:56 AM IST
सार

भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे माल्टा के झंडे वाले टैंकर पर सोमालियाई लुटेरों ने हमला कर कब्जा कर लिया। ब्रिटिश सेना ने समुद्री जहाजों के लिए चेतावनी जारी की।

विज्ञापन
Somali Pirates Attack Indian Ship Bound for South Africa, Capture Tanker Near Somalia Coast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : @OfficialGRSE

विस्तार

सोमालिया के तट के पास भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर मशीन गन और रॉकेट प्रोपेल्ड गन से लैस लुटेरों ने हमला कर उस पर कब्जा कर लिया है। माना जा रहा है कि सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने इस हमले को अंजाम दिया। ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने इस हमले पर अलर्ट जारी किया और क्षेत्र में मौजूद जहाजों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्राइवेट सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने भी जहाज पर हमले की जानकारी दी। एम्ब्रे ने कहा कि यह हमला भारत के सिक्का से दक्षिण अफ्रीका के डरबन जा रहे माल्टा के झंडे वाले एक टैंकर पर किया गया। एम्ब्रे ने आगे कहा कि यह सोमाली समुद्री डाकुओं का हमला लग रहा है, जिनके बारे में हाल के दिनों में इस इलाके में सक्रिय होने की खबरें आई हैं। इससे पहले सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका पर भी कब्जा कर लिया था। हालांकि ईरान की सरकार की तरफ से नाव पर कब्जे की बात स्वीकार नहीं की गई है।
विज्ञापन


2011 में जहाजों पर हमलों की 237 घटनाएं दर्ज की गईं
सोमालिया के तट के पास समुद्री डकैती 2011 में अपने चरम पर थी, जब विभिन्न जहाजों पर हमलों की 237 घटनाएं दर्ज की गईं थी। ओशन्स बियांड पाइरेसी मॉनिटरिंग ग्रुप के अनुसार, उस समय इस क्षेत्र में सोमाली समुद्री डकैती से दुनिया की अर्थव्यवस्था को लगभग 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था, जिसमें 1.6 करोड़ डॉलर फिरौती के तौर पर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed