{"_id":"67e038f6e1a3cff91b02e407","slug":"somali-militants-kill-6-kenyan-police-reservists-and-seized-weapons-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya-Somalia border: सोमाली आतंकियों ने छह केन्याई पुलिसकर्मियों की हत्या की, शिविर से लूटे हथियार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya-Somalia border: सोमाली आतंकियों ने छह केन्याई पुलिसकर्मियों की हत्या की, शिविर से लूटे हथियार
Sun, 23 Mar 2025 10:08 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:08 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता माइकल मुचिरी ने बताया कि सोमालिया से आए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकियों ने केन्या की सीमा के पास स्थित एक पुलिस शिविर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमालिया के सशस्त्र आतंकियों के एक समूह ने केन्या की सीमा के पास स्थित एक केन्याई पुलिस के शिविर पर शनिवार को हमला किया। जिसमें छह पुलिस रिजर्विस्टों की हत्या कर दी और उनके हथियार लूट ले गए। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता माइकल मुचिरी ने बताया कि सोमालिया से आए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकियों ने केन्या की सीमा के पास स्थित एक पुलिस शिविर पर हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिस रिजर्विस्टों की हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मुचिरी ने बताया कि, आतंकियों ने रिजर्विस्टों पर गोली और चाकूओं से हमला किया। जिसमें छह सुरक्षा बलों की मौत हो गई। आतंकी ने शिविर को भी लूट लिया और हथियार अपने साथ ले गए। इस हमले में कुछ आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। केन्या-सोमालिया सीमा का यह क्षेत्र काफी समय से आतंकी हमलों से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी
केन्या-सोमालिया सीमा क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को वहां यात्रा न करने की सलाह दी है।
पहले भी हो चुके हैं हमले
पिछले सप्ताह, केन्या के मंडेरा काउंटी में एक सीमा चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के पीछे सोमाली खुफिया एजेंटों का हाथ होने का संदेह है। माना जा रहा है कि यह हमला उन सोमाली नागरिकों की गिरफ्तारी के जवाब में किया गया, जो केन्या में एक बुनियादी ढांचा परियोजना पर हमले की योजना बना रहे थे।
सोमालिया में आतंक के खिलाफ अभियान जारी
सोमालिया में 2022 से अल-शबाब आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान तेज कर दिया गया है। अफ्रीकी संघ की स्थिरीकरण मिशन सेना भी इस अभियान में सोमालिया की सहायता कर रही है।