{"_id":"5e11db728ebc3e880833a02c","slug":"soleimani-s-body-arrives-in-iran-as-trump-issues-new-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेहरान पहुंचा सुलेमानी का शव, कल केरमान में दफनाया जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तेहरान पहुंचा सुलेमानी का शव, कल केरमान में दफनाया जाएगा
Sun, 05 Jan 2020 08:59 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
जनरल कासिम सुलेमानी (फाइल फोटो)
- फोटो : Yashar Ali Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैनिक बल के प्रमुख अबू महदी अल-मुहांदिस का बगदाद में जनाजा निकाला गया। मुहांदिस को बगदाद में दफनाया गया, जबकि सुलेमानी के शव को रविवार को ईरान ले जाया गया, जहां मंगलवार को उनके गृह नगर केरमान में उन्हें दफनाया जाएगा। तेहरान में सुलेमानी के जनाजे में लाखों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
लोग सुलेमानी का पोस्टर लेकर जोर-जोर से रो रहे थे और अमेरिका मुर्दाबाद, अमेरिका को जवाब दो, बदला लो, हमला करो जैसे नारे लगा रहे थे। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सुलेमानी के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इससे पहले बगदाद में सुलेमानी के जनाजे में लाखों लोगों के साथ पीएम अब्देल महदी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन