{"_id":"66132fccc85a376ed40a2366","slug":"solar-eclipse-of-the-year-not-be-visible-in-india-today-duration-will-4-hours-25-minutes-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर, यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर, यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे
Mon, 08 Apr 2024 05:14 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:14 AM IST
सार
भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, भारत में लोग नासा के यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के जरिये इस दुर्लभ ग्रहण को देख सकते हैं।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार को लगने वाला है। नासा के मुताबिक, करीब 54 साल के बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इसकी अवधि चार घंटे 25 मिनट तक हो सकती है। इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 1970 में देखा गया था। अगली बार यह 2078 में दिखेगा। पूरे उत्तरी अमेरिका में सूर्य के सामने चंद्रमा के आने से जमीन पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। यह छाया मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पड़ेगी।
विज्ञापन
नासा के मुताबिक, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के अलावा कई कैरेबियाई देश जैसे कोलंबिया, वेनेजुएला में दिखेगा। इसके अलावा स्पेन, ब्रिटेन, आयरलैंड, पुर्तगाल और आइसलैंड ग्रीनलैंड, जमैका, नॉर्वे, पनामा, निकारागुआ, रूस, प्यूर्टो रिको, सेंट मार्टिन वेनेज़ुएला, बहामास, जैसे देशों में भी नजर आएगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, भारत में लोग नासा के यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के जरिये इस दुर्लभ ग्रहण को देख सकते हैं।
विज्ञापन