फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Social media weibo users in China have become very sensitive, companies are worried from trolling

परेशान हैं कंपनियां: बहुत सेंसेटिव हो गए हैं चीन में सोशल मीडिया यूजर्स, कारोबार अब आसान नहीं

Mon, 07 Mar 2022 03:39 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Mar 2022 03:39 PM IST
सार

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि इस छोटे समूह की संख्या भी लाखों में हैं और इसलिए कंपनियां दबाव में आ जाती हैं। इसी वजह से पिछले नवंबर में चीन के जाने-माने फोटोग्राफर चेन मान को माफी मांगनी पड़ी थी। इसके पहले उन्होंने जिस फैशन हाउस के लिए फोटोग्राफी की थी, उस पर सोशल मीडिया में चीनी मॉडल्स को पश्चिमी नजरिए से पेश करने के आरोप लगाए गए थे...

विज्ञापन
Social media weibo users in China have become very sensitive, companies are worried from trolling
चीनी मॉडल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन में स्वीकार्य और अस्वीकार्य की बदलती समझ खास कर कॉस्मेटिक कंपनियों की बड़ी उलझन बन गई है। वहां कौन सी बात स्वीकार्य है और किस पर हंगामा मच जाएगा, खास कर विदेशी कंपनियों के लिए ये अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो गया है। वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर ऐसे विवाद अकसर खड़े हो जाते हैं, उससे कोई कंपनी कब घिर जाए, इसका अनुमान किसी को नहीं रहता।

विज्ञापन


विज्ञापन एजेंसी देन्त्सु चाइना के क्रियेटिव ऑफिसर क्रिस चेन ने कहा है- ‘मैं नहीं चाहता कि हम जिस ब्रांड के लिए काम करते हैं, वह किसी सार्वजनिक संकट में फंसें। इसलिए हमें हमेशा ही जन प्रतिक्रियाओं पर ध्यान टिकाए रखना पड़ता है, ताकि हम कहीं लक्ष्मण रेखा को पार ना कर जाएं।’ हाल में एक स्नैक (नाश्ता) उत्पादक कंपनी के एक इश्तहार को लेकर बड़ा विवाद हुआ। उसके चिली जेली नुडल्स के इश्तहार में एक चीनी महिला मॉडल को जिस रूप में दिखाया गया, उससे सोशल मीडिया के यूजर भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉडल की आंखों का चित्रण जिस रूप में हुआ है, वह पश्चिमी पूर्वाग्रहों को दिखाता है।

विज्ञापन

चीन की कंपनियां हैं परेशान

ये विज्ञापन जारी होने के कुछ दिन के अंदर ही ‘चीन का अपमान’ हैशटैग ट्विटर जैसे चीन के माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने मॉडल के प्रेजेंटेशन को चीनी महिलाओं के प्रति भेदभाव से भरे नजरिए का परिचायक बताया। आखिरकार कंपनी को वो इश्तहार हटाना पड़ा। इस विवाद से ज्यादातर लोगों को हैरत इसलिए हुई, क्योंकि संबंधित कंपनी चीन की देसी कंपनी है। विज्ञापन बनाने वाली कंपनी भी चीन की है। जिस मॉडल को उसमें दिखाया गया, वह भी चीन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का जिक्र करते हुए क्रिस चेन ने कहा- ‘बहुत से लोगों की राय है कि चीन के युवा बेहद संवेदनशील हो गए हैं। हालांकि ये बात सब पर लागू नहीं होती। बहुत से लोग संतुलित दिमाग वाले हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक छोटा समूह है, जो ऑनलाइन बहस खड़ी कर देता है। चीन एक बड़ी आबादी वाला देश है। अगर यहां सोशल मीडिया पर 20 लाख ऐसे लोगों का होना छोटी बात है। लेकिन ऐसा संदेश जाता है कि सभी चीनी उसी तरह सोचते हैं।’

फोटोग्राफर ने मांगी माफी

लेकिन बाजार विश्लेषकों का कहना है कि इस छोटे समूह की संख्या भी लाखों में है और इसलिए कंपनियां दबाव में आ जाती हैं। इसी वजह से पिछले नवंबर में चीन के जाने-माने फोटोग्राफर चेन मान को माफी मांगनी पड़ी थी। इसके पहले उन्होंने जिस फैशन हाउस के लिए फोटोग्राफी की थी, उस पर सोशल मीडिया में चीनी मॉडल्स को पश्चिमी नजरिए से पेश करने के आरोप लगाए गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने चेन की फोटोग्राफी शैली की भी आलोचना की थी।



वेबसाइट निक्कई एशिया के मुताबिक कई ऐसे मामले हुए हैं जिनमें सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं के कारण कारोबारी घराने बड़े संकट में फंस गए हैं। लग्जरी ब्रांड डोल्स एंड गैबाना के एक वीडियो पर 2018 में ऐसा ही विवाद उठा था। उसमें एक चीनी मॉडल को चॉपस्टिक्स से इटैलियन खाना खाते दिखाया गया था। उस पर उठे विवाद का नतीजा यह हुआ कि कंपनी के ब्रांड अंबेसडर को अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed