फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Snowfall in Europe busiest airport shut down in Istanbul on Monday

भारी बर्फबारी से आफत: यूरोप का सबसे व्यस्त 'इस्तांबुल' एयरपोर्ट हुआ बंद, अन्य दूसरी सेवाएं भी प्रभावित

Tue, 25 Jan 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Jan 2022 01:00 PM IST
सार

पूर्वी भूमध्यसागर के एक दुर्लभ बर्फीले तूफान के कारण यूरोप का सबसे व्यस्त इस्तांबुल एयरपोर्ट सोमवार को बंद हो गया।

विज्ञापन
Snowfall in Europe busiest airport shut down in Istanbul on Monday
इस्तांबुल एयरपोर्ट

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी यूरोप में दुर्लभ बर्फीले तूफान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां भीषण ठंड से हर कोई कांप रहा है। जनवरी की रिकार्ड तोड़ बर्फबारी से सब कुछ ठप पड़ा है। भारी बर्फबारी की वजह से यूरोप के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक इस्तांबुल एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा है। इतना ही नहीं  एथेंस में स्कूल और टीकाकरण केंद्र को भी बंद करना पड़ा है। बर्फबारी के कारण ब्लैकआउट और यातायात जैसे समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।  भारी बर्फबारी के कहर के चलते एक कार्गो टर्मिनल की छत भी गिर गई, हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इससे पहले 2019 में इस्तांबुल के पुराने हवाई अड्डे को नए केंद्र के रूप में बदलने के लिए बंद किया गया लेकिन इस बार भारी बर्फबारी के कारण बंद करना पड़ा है।

विज्ञापन

 
कुछ लोगों के लिए  मजा तो कुछ लोगों के लिए सजा

सर्दियों की पहली बर्फ ने इस्तांबुल की प्राचीन मस्जिदों के चौराहों पर एक मजेदार माहौल बनाया, जहाँ बच्चों ने स्नोमैन बनाए और पर्यटकों ने सेल्फी खिंचवाईं। लेकिन यह तुर्की के सबसे बड़े शहर के 1.6 करोड़ निवासियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द तब साबित हुआ, जब कारें बर्फबारी के चलते एक-दूसरे में चिपक गईं। सड़क और राजमार्ग पार्किंग स्थल में बदल गईं।
विज्ञापन


इस्तांबुल के साथ ग्रीस और बुल्गारिया में भी बुरा हाल
इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने भारी बर्फबारी के मद्देनजर ड्राइवरों को चेतावनी दी कि वे शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह स्थिति तुर्की के यूरोपीय हिस्से में बुल्गारिया और ग्रीस के साथ इसकी पश्चिमी सीमा तक फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धग्रस्त देश का भी बुरा हाल
बर्फीले तूफान ने पड़ोसी सीरिया में पार करने से पहले मध्य और दक्षिणपूर्वी तुर्की में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। युद्धग्रस्त देश के उत्तरी शरणार्थी शिविरों में और अधिक हाल बुरा हो गया है।

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्रों में एक है इस्तांबुल 
इस्तांबुल हवाई अड्डे ने पिछले साल 3.7 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा की, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्रों में से एक बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed