{"_id":"637ac16cfa772b04ff3d3a6d","slug":"snow-storm-in-new-york-six-feet-of-frozen-snow-on-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: न्यूयॉर्क में भीषण बर्फीला तूफान, सड़कों पर छह फुट जमी बर्फ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: न्यूयॉर्क में भीषण बर्फीला तूफान, सड़कों पर छह फुट जमी बर्फ
Mon, 21 Nov 2022 05:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:38 AM IST
सार
मौसम विभाग ने तेज बर्फबारी को लेकर अलर्ट करते हुए लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। बफैलो और एरी काउंटी समेत कई स्थानों पर छह इंच प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
न्यूयॉर्क सहित अमेरिका के कई राज्यों में भीषण बर्फीले तूफान ने जनजीवन पटरी से उतार दिया है। मेगा सिटी न्यूयॉर्क में कई जगह सड़कों पर छह फुट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के कारण हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्थानीय मौसम अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में इतिहास का सर्वाधिक हिमपात होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने तेज बर्फबारी को लेकर अलर्ट करते हुए लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। बफैलो और एरी काउंटी समेत कई स्थानों पर छह इंच प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधीं राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीटर नेल के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। यह पहली बार है कि पदासीन राष्ट्रपति की तीसरी पीढ़ी का विवाह व्हाइट हाउस में हुआ है। नाओमी शादी की पोशाक में माता-पिता के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन
ईरानः कुर्द इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार की मौत
ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के केंद्र कुर्द इलाके में रविवार को बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी और कम से कम चार प्रदर्शनकारियों को मार डाला। सोशल मीडिया पोस्ट और मानवाधिकार समूहों से यह जानकारी मिली है। सितंबर में 22 वर्षीय कुर्द महशा अमीनी की मोरल पुलिस हिरासत में मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर एक करोड़ की आबादी वाले कुर्द इलाके में है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भारी शस्त्रों से लैस सैनिकों का काफिला पश्चिमी शहर महाबाद की ओर बढ़ता दिख रहा है।