फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Smaller countries fear becoming collateral damage in competition between great powers,' says UN chief

Israel Hamas War: UN चीफ बोले- मानवीय कानून सभी के लिए समान; महाशक्तियों के टकराव से छोटे देशों को नुकसान

Tue, 31 Oct 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 11:12 PM IST
सार

Israel Hamas War: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, 'मैं गाजा में इस्राइल और हमास व अन्य फलस्तीनी सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष तेज होने से बहुत चिंतित हूं। इसमें इस्राइली रक्षा बलों द्वारा जमीनी अभियानों का विस्तार और तीव्र हवाई हमले और गाजा से इस्राइल की ओर लगातार रॉकेट फायर शामिल हैं।'

विज्ञापन
'Smaller countries fear becoming collateral damage in competition between great powers,' says UN chief
António Guterres - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को इस्राइल-हमास के बीच बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के स्पष्ट नियम हैं और इसे चुनिंदा तरीके से लागू नहीं किया जा सकता और सभी पक्षों को इसका पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन

गुटेरेस ने तत्काल मानवीय संघर्ष विराम और गाजा में तबाही से पैदा हुए जरूरतों को पूरा करने के लिए सुरक्षित मानवीय पहुंच प्रदान करने के अपने आह्वान को दोहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गाजा की स्थिति पर एक बयान में कहा,  'मैं गाजा में इस्राइल और हमास व अन्य फलस्तीनी सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष तेज होने से बहुत चिंतित हूं। इसमें इस्राइली रक्षा बलों द्वारा जमीनी अभियानों का विस्तार और तीव्र हवाई हमले और गाजा से इस्राइल की ओर लगातार रॉकेट फायर शामिल हैं।'

विज्ञापन

नेपाल के दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, मैं गाजा में तनाव बढ़ने को लेकर बहुत चिंतित हूं और सभी नेताओं से अपील करता हूं कि टकराव से बचने के लिए अत्यधिक संयम बरतें। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि 30 अक्तूबर को गाजा के भीतर इस्राइली जमीनी अभियान लगातार चौथे दिन जारी रहे, साथ ही तीव्र बमबारी भी जारी रही।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 29 अक्टूबर को गाजा में कुल 304 फलस्तीनी मारे गए थे।  ओसीएचए ने कहा कि इससे गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 8,309 हो गई है, जिनमें से 70 फीसदी बच्चे और महिलाएं बताई जा रही हैं।

गुटेरेस ने कहा कि नागरिकों ने शुरू से ही मौजूदा लड़ाई का खामियाजा भुगता है। दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हर समय इसका सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा,  अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून स्पष्ट नियम स्थापित करता है जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है। यह एक ला कार्टे मेनू (एक ला कार्टे मेनू एक रेस्तरां में अलग-अलग कीमत वाले व्यंजनों का विकल्प प्रदान करता है) नहीं है और इसे चुनिंदा रूप से लागू नहीं किया जा सकता है। सभी पक्षों को इसका पालन करना चाहिए, जिसमें भेद, आनुपातिकता और सावधानी के सिद्धांत शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ ही वैश्विक विभाजन गहरा होता जा रहा है और छोटे देशों को महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा में नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है। नेपाल की संसद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस बात को माना कि हजारों मील दूर होने के बावजूद नेपाली नागरिक हमास के क्रूर हमलों के पीड़ितों में से थे। 

उन्होंने इस्राइल में हमास के आतंकवादी हमले के दौरान जान गंवाने वाले 10 नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और लापता छात्र बिपिन जोशी की सुरक्षित वापसी की कामना की। गुटेरेस ने कहा, जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, वैश्विक विभाजन गहरा और अधिक खतराक होता जा रहा है। छोटे देशों महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा से नुकसान होने का डर सता रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed