फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Small tsunami in Vanuatu after 7.7 South Pacific quake and New Zealand on alert

Earthquake: भूकंप के झटके से कांपा प्रशांत महासागर, वानुअतु में आई सुनामी, न्यूजीलैंड में अलर्ट जारी

Fri, 19 May 2023 01:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 01:02 PM IST
सार

न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 7.7 तीव्रता के साथ भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Small tsunami in Vanuatu after 7.7 South Pacific quake and New Zealand on alert
भूकंप के झटके आए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रशांत महासागर में आए तेज भूकंप के झटके के बाद वानुअतु की मुश्किल बढ़ गई हैं। 7.7 तीव्रता से आए भूकंप के कारण शहर में सुनामी की स्थिति पैदा हो गई है। वानुअतु के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि सुनामी की लहरें तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन

 

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) के अनुसार, फिलहाल सुनामी की लहरें कम प्रभावी थीं। 1.5 फीट से कम लहरों को लेनकेल-द्वीप राष्ट्र के एक बंदरगाह शहर में मापा गया था। वहीं, न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी का भी मानना है कि सुनामी की लहरें तेज हो सकती हैं। फिजी, किरिबाती, पापुआ न्यू गिनी, गुआम सहित अन्य प्रशांत द्वीपों में सुनामी की छोटी लहरें आने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब इन जगहों पर भी खतरे को देखते हुए चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 7.7 तीव्रता के साथ भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 37 किमी (23 मील) की गहराई में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीटीडब्ल्यूसी ने कहा कि वानुअतु, फिजी और न्यू कैलेडोनिया के लिए संभावित सुनामी के खतरे जारी किए गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि उसके पूर्वी तट से दूर लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed