फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Small plane with 5 people aboard crashes near airport in southern Pennsylvania World News In Hindi

Plane Crash in Pennsylvania: पेंसिल्वेनिया में बीचक्राफ्ट बोनान्जा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग थे सवार

Mon, 10 Mar 2025 04:03 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेंसिल्वेनिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेंसिल्वेनिया Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 04:03 AM IST
सार

पेंसिल्वेनिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में पांच लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Small plane with 5 people aboard crashes near airport in southern Pennsylvania World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रविवार को पेंसिल्वेनिया के एक उपनगरीय इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना मैनहेम टाउनशिप में लैंकेस्टर हवाई अड्डे के पास दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में पांच लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

संघीय उड्डयन प्रशासन ने की पुष्टि
इस हादसे को लेकर संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने पुष्टि की है कि यह दुर्घटना बीचक्राफ्ट बोनांजा विमान में हुई, जिसमें पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में विमान के मलबे से काले धुएं का गुबार उठते हुए और आग की लपटों में घिरे हुए कई वाहनों को देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के कारण क्या थे या क्या विमान में सवार लोगों को कोई चोट आई है। अधिकारियों द्वारा जांच जारी है और मामले की अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed