फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Slovak PM Robert Fico injured in shooting after government meeting: Report

Robert Fico: स्लोवाकिया के पीएम फिको पर हमलावर ने दागीं कई गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 May 2024 07:09 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राटीस्लावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राटीस्लावा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 15 May 2024 07:09 PM IST
सार

Robert Fico: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी मीटिंग के बाद एक संदिग्ध ने उन पर कई गोलियां बरसाईं। पीएम फिको को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Slovak PM Robert Fico injured in shooting after government meeting: Report
स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको - फोटो : ANI

विस्तार

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्लोवाकिया की राजधानी ब्राटीस्लावा के हैंडलोवा शहर में उन पर कई गोलियां बरसाईं गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। एक सरकारी मीटिंग के खत्म होने बाद संदिग्ध ने पीएम फिको पर कई गोलियां चलाईं, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लोवाक गणराज्य के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला हुआ है। 

विज्ञापन


पीएम रॉबर्ट फिको पर कई गोलियां दागीं गईं
प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया है ‘उन्हें कई बार गोली मारी गई और फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर है। उन्हें हेलीकॉप्टर से बंस्का बायस्ट्रिका अस्पताल ले जाया गया है और अगले कुछ घंटे उनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।’ 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हैं पीएम फिको 
स्लोवाकिया की संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने बताया कि पीएम फिको को गोली मारी गई और इस घटना वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। इसके बाद एक संदिग्ध को पुलिस द्वारा हिरासत में लेते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किसी को कार में धकेलते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed