पीओके को अवैध कब्जा बताने वाले शाहिद की आज के दिन की थी पाक सेना ने हत्या, लंदन में भी प्रदर्शन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कश्मीर के राजनीतिक कार्यकर्ता सरदार आरिफ शाहिद की छठी पुण्यतिथि के मौके पर लंदन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहिद कश्मीर के वो नेता थे, जिन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने पीओके पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने 14 मई, 2013 को उनकी हत्या कर दी थी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
Protests were held in London and Pakistan occupied Kashmir's Kotli to mark the 6th death anniversary of Kashmiri political activist Sardar Arif Shahid.
— ANI (@ANI) May 15, 2019
Shahid was a Kashmiri leader who questioned Pakistan’s illegal occupation & was killed by Pakistan Army on May 14, 2013. pic.twitter.com/IWKK9w1XAs
प्रदर्शन कर रहे ये लोग शाहिद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सभी लोग चाहते हैं कि शाहिद को न्याय मिले। ये प्रदर्शन पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसियों के खिलाफ हो रहे हैं। हर साल लोग शाहिद के लिए ऐसे ही प्रदर्शन करते हैं।
शाहिद पीओके के खागिला के रहने वाले थे और ऑल पार्टी नेशनल अलाइंस (एपीएनए) के अध्यक्ष थे। उनकी कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शाहिद का कहना था कि पाकिस्तान पीओके के लोगों के मानव अधिकारों को नुकसान पहुंचा रहा है। बीते साल हुए प्रदर्शनों में कई संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लोगों ने नारे लगाए थे, "किसने आरिफ शाहिद को मारा? आईएसआई... आईएसआई... और पाकिस्तानी सेना..."
पीओके में कश्मीरी कार्यकर्ताओं का मानना है कि शाहिद केवल शांति की बात करते थे। अगर पाकिस्तान उनकी हत्या में शामिल नहीं है तो फिर अभी तक आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा गया है। पाकिस्तानी सेना नहीं चाहती कि कोई भी उनके खिलाफ जाए।
62 साल के शाहिद पाकिस्तान की नापाक हरकतों की खुलकर निंदा करते थे। वह पीओके की आजादी का समर्थन करते थे।