{"_id":"649ffad346ed7d6e8507e225","slug":"six-terrorists-killed-in-north-waziristan-pakistan-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के वजीरिस्तान में मारे गए छह आतंकवादी, बरामद हुए हथियार और गोला-बारूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के वजीरिस्तान में मारे गए छह आतंकवादी, बरामद हुए हथियार और गोला-बारूद
Sat, 01 Jul 2023 03:37 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jul 2023 03:37 PM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है, ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे
विज्ञापन
Pakistan Army
- फोटो : INP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दो जिलों में सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने इन जिलों में छह आतंकवादियों को मार गिराया। एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के टैंक शहर के मंजई क्षेत्र में सुरक्षा सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है, ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और निर्दोष नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार थे। वहीं एक अलग जगह सुरक्षा बलों ने इसी प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के रजमाक क्षेत्र में भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि इन क्षेत्रों में आतंकवादियों का सफाया सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए चल रही लड़ाई में सेना की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन