फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six people were killed dozens injured in the nightclub of Italy

इटली : नाइटक्लब में हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Sat, 08 Dec 2018 11:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Six people were killed dozens injured in the nightclub of Italy
- फोटो : Vigili del Fuoco via AP

इटली में एनकोना के निकट एड्रिएटिक तट पर एक नाइटक्लब में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि दुखद है कि भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लब के अंदर किसी ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया जिसके बाद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। क्लब से बाहर निकलने का रास्ता काफी तंग था इसलिए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़कर भागने लगे। इस घटना में अभी तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। 
विज्ञापन


जबकि दर्जनों लोगों के इस घटना में घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed