{"_id":"630d123b316e2f290b583724","slug":"six-people-killed-in-separate-shooting-incidents-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News : अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में छह लोगों की मौत, मिडवेस्टर्न और ह्यूस्टन में तीन की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News : अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में छह लोगों की मौत, मिडवेस्टर्न और ह्यूस्टन में तीन की हत्या
Tue, 30 Aug 2022 12:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी वाशिंगटन।
एजेंसी वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:53 AM IST
सार
पुलिस प्रमुख ने बताया कि पहले कई घरों में आग लगा दी गई। घर के लोग जब भगकर बाहर निकले तो उनको गोली मार दी गई। वहीं, एक एनएफएल फुटबॉल खिलाड़ी को वाशिंगटन में गोली मारी गई, लेकिन वह स्थिर स्थिति में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहला मामला मिडवेस्टर्न शहर का है जहां तीन की हत्या हुई जबकि दूसरा मामला ह्यूस्टन का है जहां तीन अन्य को गोली मारी गई। मिडवेस्टर्न शहर पुलिस के मुताबिक, पहले तीन पीड़ितों (दो महिलाओं व एक पुरुष) को सुबह के शुरुआती घंटों में शहर के चारों ओर अलग-अलग स्थानों पर गोली मारी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पहला मृतक बस का इंतजार कर रहा था। जबकि दूसरे मामले में महिला कुत्ते को टहला रही थी और तीसरे केस में सड़क पर टहलती महिला को गोली मारी गई। चौथे ने बंदूकधारी को आवाज लगाई लेकिन उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया गया। इसके अलावा ह्यूस्टन के टेक्सन शहर में एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस प्रमुख ने बताया कि पहले कई घरों में आग लगा दी गई। घर के लोग जब भगकर बाहर निकले तो उनको गोली मार दी गई। वहीं, एक एनएफएल फुटबॉल खिलाड़ी को वाशिंगटन में गोली मारी गई, लेकिन वह स्थिर स्थिति में है।
विज्ञापन