{"_id":"5cc08ee1bdec22140f07809c","slug":"six-people-died-including-two-indians-in-a-bus-accident-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल
Wed, 24 Apr 2019 09:59 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले दोनों भारतीय नागरिक बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि बस में 32 यात्रियों की बजाय 40 यात्री सवार थे। साथ ही बस में व्यापार के लिए 100 क्विंटल से अधिक सामान भरा था। छह चेकपोस्टों पर जांच के बाद भी प्रहरी ने अधिक यात्री और व्यापारिक सामान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन