{"_id":"622d545a2b382d78a336842b","slug":"six-missiles-have-been-fired-towards-the-us-consulate-in-iraq-northern-city-of-irbil","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर दागी गईं 12 मिसाइलें, ईरान पर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर दागी गईं 12 मिसाइलें, ईरान पर आरोप
Sun, 13 Mar 2022 07:48 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:48 AM IST
सार
इराकी अधिकारियों के अनुसार लंबी दूरी की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें इराक के एरबिल क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर दागी गई थीं।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से हमला
- फोटो : Nexta News
विस्तार
इराक स्थित अमेरिकी दूतावास पर शनिवार रात 12 बैलेस्टिक मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले किए गए। मिसाइल दागने के बाद से परिसर में भीषण आग लग गई है। इराकी अधिकारियों के अनुसार लंबी दूरी की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें इराक के एरबिल क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर दागी गई थीं। ताजा जानकारी के अनुसार इस हमले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि दूतावास के परिसर को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक दागी गईं मिसाइलों का नाम फताह-110 है। इस बीच अमेरिकी सेना ने हमले पर तुरंत कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है कि ये मिसाइलें पड़ोसी देश ईरान से दागी गई हैं।
विज्ञापन
घटना की जांच जारी: अमेरिकी अधिकारी
वहीं अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस घटना की जांच इराक सरकार और कुर्द क्षेत्रीय सरकार द्वारा की जा रही है। अमेरिका ने इराकी संप्रभुता और हिंसा के खिलाफ हमले की निंदा की। वहीं सैटेलाइट प्रसारण चैनल कुर्दिस्तान 24, जो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित है। उसने हमले के तुरंत बाद के दृश्य को प्रसारित कर दिया, जिसमें उसके स्टूडियो के फर्श पर टूटे शीशे और मलबे दिखे।
विज्ञापन