{"_id":"6079047f0fe147344f7b7c4e","slug":"six-indians-win-lucky-draw-worth-over-272000-dollar-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में छह भारतीयों ने मिलकर जीती 2.72 लाख डॉलर की लाटरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में छह भारतीयों ने मिलकर जीती 2.72 लाख डॉलर की लाटरी
Fri, 16 Apr 2021 08:59 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएई में काम करने वाले छह भारतीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से 10 लाख दिरहम (करीब 2.72 लाख अमेरिकी डॉलर) का लकी ड्रा जीतने में सफलता हासिल की है। विजेताओं में से पांच केरल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विजेताओं में से एक 69 वर्षीय राबर्ट ने कहा, मेरे कुछ साथी लाटरी में पैसे लगाते थे तो उनके कहने पर मैंने पहली बार इसमें शिरकत करने का निर्णय लिया। 40 साल से यूएई में काम कर रहे राबर्ट ने कहा कि वह ये पैसा अपनी बेटी को देगा, जिसकी जल्द ही शादी होने वाली है।
विज्ञापन
एक अन्य विजेता 35 वर्षीय मुहम्मद ने कहा कि मुझे मेरे साथी महजूज ने ईमेल के जरिये जीत की जानकारी दी। मैं बेहद खुश हूं और थोड़ा हैरान भी हूं। मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती हैं, क्योंकि अब मैं अपने कुछ कर्ज चुका सकता हूं और बच्चों के भविष्य के लिए पैसे बचा सकता हूं।
विज्ञापन