{"_id":"6696d2035b56412196071de6","slug":"six-found-dead-in-bangkok-hotel-room-due-to-suspected-poisoning-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand: बैंकॉक के लग्जरी होटल में दो अमेरिकी समेत छह की संदिग्ध मौत, जहर दिए जाने का शक; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand: बैंकॉक के लग्जरी होटल में दो अमेरिकी समेत छह की संदिग्ध मौत, जहर दिए जाने का शक; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 17 Jul 2024 01:33 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:33 AM IST
सार
Thailand: बैंकॉक में मंगलवार को एक लग्जरी होटल के कमरे में छह लोग मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों को शक है कि इन लोगों को जहर दिया गया होगा।
विज्ञापन
बैंकॉक में होटल के कमरे में मृत पाए गए छह लोग
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
थाईलैंड के राजधानी शहर बैंकॉक में मंगलवार को एक लग्जरी होटल के कमरे में छह लोग मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों को शक है कि इन लोगों को जहर दिया गया होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह खबर दी है।
विज्ञापन
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा कि मृतकों में से दो वियतनामी मूल के अमेरिकी हैं। जबकि चार वियतनामी नागरिक हैं। खबर के मुताबिक, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के मुख्य जांचकर्ता मेजर जनरल थीरादेज थुमसुथी ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि उन्हें जहर दिया गया था। थीरादेज ने कहा कि इस बात के संकेत हैं कि सभी छह लोगों ने कॉफी या चाय पी थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम में चोट के कोई निशान नहीं मिले। इसके अलावा, एक गाइड से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल थिति सेंगसावांग ने पत्रकारों को बताया कि उनसे सघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले हैं। खबर के मुताबिक, उन सभी छह लोगों के शव एक ही कमरे में पाए गए। सभी को मंगलवार को चेक आउट करना था और उनके बैग पैक किए हुए थे।