फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six former Indian Army chiefs perform special Pooja at Pashupatinath Temple in Kathmandu News In Hindi

Nepal: महाशिवरात्रि पर नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के छह पूर्व प्रमुख, पशुपतिनाथ मंदिर में किया विशेष पूजन

Wed, 26 Feb 2025 05:18 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 05:18 AM IST
सार

भारतीय सेना के छह पूर्व प्रमुखों ने मंगलवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नेपाल के काठमांडू में स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। ये पूर्व सेना प्रमुख नेपाल सेना के निमंत्रण पर नेपाल पहुंचे थे

विज्ञापन
Six former Indian Army chiefs perform special Pooja at Pashupatinath Temple in Kathmandu News In Hindi
पूर्व भारतीय सेना प्रमुखों ने काठमांडू में की विशेष पूजा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना के छह पूर्व प्रमुखों ने मंगलवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नेपाल के काठमांडू में स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। ये पूर्व सेना प्रमुख नेपाल सेना के निमंत्रण पर नेपाल पहुंचे थे, जिसमें जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर, जनरल विजय कुमार सिंह, जनरल दलबीर सिंह सुहाग, जनरल मनोज मुकुंद नरवाने और जनरल मनोज पांडे शामिल थे। इन सभी को नेपाल के स्थानीय अधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना के लिए पशुपतिनाथ मंदिर में ले जाया गया। पूजा के बाद, पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने इन प्रमुखों को रुद्राक्ष की माला और स्कार्फ भेंट किए।

विज्ञापन

मानद रैंक प्रदान करने की परंपरा
बता दें कि ये पूर्व सेना प्रमुख महाशिवरात्रि समारोह और नेपाल सेना की 262वीं स्थापना वर्षगांठ में भाग लेने के लिए नेपाल आए हैं। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच मानद रैंक प्रदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है, जो दोनों देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को दर्शाती है।

विज्ञापन

पिछले साल, नवंबर 2024 में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नेपाल का दौरा किया था, जहां उन्हें नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक दी गई थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में, नेपाली सेना के प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने भारत यात्रा के दौरान भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपतिनाथ मंदिर और महाशिवरात्रि, एक नजर
गौरतलब है कि पशुपतिनाथ मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है, बागमती नदी के किनारे स्थित है और इसे 1970 के दशक में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। यह मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है।





वहीं आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। ये त्योहार आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक भी मानी जाती है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य विवाह का भी प्रतीक है। हिन्दू धर्म में शिव-शक्ति की जोड़ी को प्रेम, शक्ति और एकता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed