सिंगापुर: भारतीय मूल के नेता ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की पात्रता के लिए किया आवेदन, जानें कौन हैं षणमुगरत्नम
Singapore: सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए भारतीय मूल के पूर्व मंत्री थरमन षणमुगरत्नम ने पात्रता प्रणाण पत्र का आवेदन जमा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में अगले माह राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इन चुनावों के कई राजनेता अपना अभियान औपचारिक रूप से शुरू कर चुके हैं। इन में चुनावों में भारतीय मूल के वरिष्ठ मंत्री थरमन षणमुगरत्नम भी अपनी ताल ठोकने के लिए तैयार है। सोमवार को उन्होंने पात्रता के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, ताकि वह इन चुनावों में भाग ले सकें।
थरमन ने पिछले महीने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान शुरू किया था। उन्होंने सिंगापुर की संस्कृति को विकसित करने और दुनिया में इसे एक 'चमकता सितारा' बनाए रखने का संकल्प लिया था। सिंगापुर में सितंबर 2023 में इसलिए चुनाव हो रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति हलीमा याकूब का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
तीन चीनी मूल के नेताओं ने भी दाखिल किया आवेदन
'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के मुताबिक, थरमन ने पात्रता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। षणमुगरत्नम के अलावा तीन अन्य नेताओं ने इस चुनाव में उतरने का एलान किया है और पात्रता के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। ये तीनों चीनी मूल के हैं। जीआईसी के पूर्व निवेश प्रमुख एनजी कोक सोंग (75 वर्षीय) ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र से विचार-विमर्श करने के बाद पात्र माने जाने के लिए दो अगस्त को आवेदन जमा किया था।
वहीं, उद्यमी जॉर्ज गोह (63 वर्षीय) ने 4 अगस्त को अपना पात्रता आवेदन जमा किया। 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार टैन किन लियान (75 वर्षीय) ने कहा कि उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पात्रता प्रमाण पत्र के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है। हालांकि, यह तय नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
राष्ट्रपति बनने के लिए उच्च स्तरीय पद पर रहना होगा
सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले थरमन ने 22 साल बाद जून में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत के दौरान उम्मीदवारों को उनके ट्रैक रिकॉर्ड के बजाय पिछले जुड़ाव के आधार पर आंकने को लेकर आगाह किया था। सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कड़े मानदंड हैं। सिंगापुर के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, अटॉर्नी जनरल या अन्य उच्च स्तरीय पदों में से किसी एक पर कम से कम तीन साल तक रहना होगा।
कौन हैं थरमन षणमुगरत्नम?
2001 में राजनीति में शामिल होने से पहले थरमन सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण में एक अर्थशास्त्री और एक लोक सेवक थे। उन्होंने शिक्षा और वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है और 2011 से 2019 तक उप प्रधान मंत्री के पद पर रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व आर्थिक मंच और संयुक्त राष्ट्र सहित कई वैश्विक संगठनों में प्रमुख पदों पर भी कार्य किया है।
राष्ट्रपति हलीमा का कार्यकाल 13 सितंबर को होगा समाप्त
राष्ट्रपति हलीमा ने 29 मई को घोषणा की थी कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगी। वह देश की आठवीं और पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उनका छह साल का कार्यकाल इस साल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है। 2017 का राष्ट्रपति चुनाव एक आरक्षित चुनाव था जिसमें केवल मलय समुदाय के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति थी। हलीमा को तब राष्ट्रपति नामित किया गया था क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था।