फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Racial remarks on Indo-Chinese couple, Chinese lecturer may sack soon

सिंगापुर: भारतीय-चीनी युगल पर की नस्लीय टिप्पणी, चीनी व्याख्याता को बर्खास्त करने की तैयारी

Thu, 17 Jun 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 17 Jun 2021 07:05 PM IST
सार

सिंगापुर में एक भारतीय चीनी युगल के प्रति कथित नस्लीय टिप्पणी करना चीनी मूल के व्याख्याता को भारी पड़ सकता है। इस गंभीर कदाचर को लेकर व्याख्याता को बर्खास्त किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Singapore: Racial remarks on Indo-Chinese couple, Chinese lecturer may sack soon
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर के एक पॉलीटेक्निक संस्थान के चीनी मूल के एक व्याख्याता को भारतीय-चीनी युगल के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने पर सख्त सजा मिल सकती है। उनकी टिप्पणी को गंभीर कदाचार माना गया है। चीनी व्याख्यता को नौकरी हाथ धोना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। एंग एन पॉलिटेक्निक संस्थान ने कहा कि गंभीर कदाचार करने पर वरिष्ठ व्याख्याता तान बून ली को बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना एक वीडियो में दर्ज हो गई थी , जो छह जून को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था। इसमें बून ली ऑर्चर्ड मार्ग पर एक भारतीय-चीनी युगल पर नस्लीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इसमें बून ली सिंगापुर के देव प्रकाश नाम के व्यक्ति से एक चीनी महिला से मित्रता करने को लेकर बहस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


देव प्रकाश भारतीय और फिलिपीनी नस्ल से हैं, जबकि उनकी महिला मित्र आधी चीनी और आधी थाई हैं। वीडियो में तान किसी 'भारतीय लड़की' से शादी नहीं करने को लेकर प्रकाश पर नस्लीय होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद उसी संस्थान की एक पूर्व छात्रा नुरूला फतीमा इस्कंदर ने नौ जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने आरोप लगाया कि 2017 में तान बून ली ने कक्षा में इस्लाम निंदक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान ने कहा कि दोनों घटनाओं की आंतरिक जांच पूरी होने के बाद तान को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed