फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore man punished for insulting two Indians

Big News: दो भारतीयों का अपमान करने पर सिंगापुर के शख्स को सजा, नेपाल में नेटवर्क फैला रहा चीन

Fri, 29 Jul 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 04:30 AM IST
सार

सिंगापुर के 56 वर्षीय ली पो कियान ने पिछले साल 12 जुलाई को दो भारतीय रत्नसिंगम जतीसन और कृष्णन कार्तिकेयन का अपमान किया था। वहीं जिला पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में नेपाल में एक संदिग्ध कॉल सेंटर पर छापा मारकर धोखाधड़ी में शामिल एक चीनी नागरिक को पकड़ा।

विज्ञापन
Singapore man punished for insulting two Indians
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में करीब एक साल पहले कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले दो भारतीयों का अपमान करने वाले सिंगापुर के एक शख्स को एक सप्ताह की जेल की सजा मिली है। उसे 1,000 सिंगापुरी डॉलर जुर्माने का भी भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन


सिंगापुर के 56 वर्षीय ली पो कियान ने पिछले साल 12 जुलाई को दो भारतीय रत्नसिंगम जतीसन और कृष्णन कार्तिकेयन का अपमान किया था। उसने अपने बचाव में कहा कि उसके पास सांविधानिक अधिकार है कि वह अपनी बात कह सकता है। 
विज्ञापन


इस पर डिप्टी पब्लिक प्रासिक्यूटर सीन तेह ने कहा, अपने केस को लेकर दोषी की ओर से रखा जा रहा पक्ष सही नहीं है। कियान ने यहां तक कहा कि विदेशियों के कारण भीड़ बढ़ रही है। उसने यह सब बिना मास्क लगाए कहा। बता दें सिंगापुर में बड़ी तादाद में भारतीय कामगार कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद ने कहा, कांगो में 2 भारतीय शांति सैनिकों की मौत की जांच करें
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने कांगो में दो भारतीय अफसरों और एक मोरक्को शांतिरक्षक  की मौत की तेजी से जांच करने की अपील की है। उसने उत्तर किवु में कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की। 

उन्होंने रेखांकित किया कि शांति सैनिकों को लक्षित करके जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध बन सकते हैं। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पीड़ितों के परिवारों और भारत और मोरक्को के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

नेपाल में आपराधिक नेटवर्क फैला रहा चीन
चीनी आपराधिक नेटवर्क और नेपाल में अवैध व्यापार में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। जिला पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में नेपाल में एक संदिग्ध कॉल सेंटर पर छापा मारकर धोखाधड़ी में शामिल एक चीनी नागरिक को पकड़ा। इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें हुई हैं जिनमें चीन के नागरिक शामिल मिले। पुलिस के अनुसार, चीनियों ने अब नेपाल को अवैध व्यापार और अपराधों के लिए आवाजाही का एक बिंदु बना दिया है। इसके अलावा, चीनियों के आपराधिक नेटवर्क ने वन्यजीव तस्करी को भी जन्म दिया है।

जहरीली शराब मामले में दो एसपी का तबादला, 6 अधिकारी निलंबित
गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में राज्य के गृह विभाग ने दो पुलिस अधीक्षकों का तबादला और छह अधिकारियों को निलंबित किया। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजकुमार ने कहा, बोटाड पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला और अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव का तबादला किया गया है। दो पुलिस उपाधीक्षकों, एक सर्किल पुलिस निरीक्षक, एक पुलिस निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

गूगल ने सरकार के आदेश पर हिंसक गेमिंग एप को हटाया
गूगल ने भारत सरकार के आदेश पर दक्षिण कोरियाई हिंसक गेमिंग एप को प्ले स्टोर से हटा दिया है। अमेरिकी कंपनी गूगल ने अपने बयान में कहा है कि भारत ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) गेम को बंद करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उसे हटा दिया गया है। इस गेम के डेवलपर क्राफ्टन की वेबसाइट के अनुसार भारत में इस गेम के करीब 10 करोड़ यूजर हैं।

इससे पहले क्राफ्टन के एक और गेम प्लेयरअननोन बैटलग्राउंड्स (पबजी) को भारत में 2020 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। गूगल ने कहा है कि भारत सरकार से आदेश प्राप्त होने के बाद हमने प्रभावित डेवलपर को सूचित करते हुए एप को ब्लॉक कर दिया है।

श्रीलंका : हंबनटोटा पहुंच रहे चीनी पोत पर नजर है : भारत
भारत ने कहा है कि वह चीनी नौसेना के पोत के श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने के बारे में सचेत है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा, सरकार इस बारे में सचेत है और इस घटनाक्रम के कारण भारत की सुरक्षा और आर्थिक हितों पर पड़ने वाले किसी भी प्रभाव का सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है। उधर, श्रीलंका ने चीनी पोत के हंबनटोटा आने की खबरों को नकारा है।

कांगो में शांतिबलों पर हमला, भारत ने सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई
कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारतीय और मोरक्कन शांति बलों पर हमले के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने सख्त भाषा बयान में शांति सैनिकों की हत्या के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई है। मंगलवार को कांगो में विद्रोहियों के हमले में बीएसएफ के दो जवान शिशुपाल सिंह और सांवला राम विश्नोई की मौत हो गई थी।

हमले के कुछ घंटे के बाद ही बुलाई गई बैठक में सुरक्षा परिषद ने स्थिति की समीक्षा की। परिषद में भारत और फ्रांस ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इसके अलावा इन हमलों में जान गंवाने वाले आम नागरिकों के परिजनों के प्रति भी संवेदना जताई गई।

रूस : व्हाट्सएप, स्पॉटिफाई समेत कई टेक कंपनियों पर लगा जुर्माना
रूस की एक अदालत ने व्हाट्सएप सहित कई टेक कंपनियों पर नियम तोड़कर रूस के नागरिकों  का डाटा दूसरे देशों में स्टोर करने पर जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा 1.80 करोड़ रूबल (2.40 करोड़ रुपये) का जुर्माना व्हाट्सएप पर लगाया गया है। तगांस्की अदालत ने टिंडर की कंपनी मैच ग्रुप पर 20 लाख रूबल, स्नैपचैट व होटल्स डॉट कॉम पर 10 लाख रूबल और म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप स्पॉटिफाई पर 5 लाख रूबल का जुर्माना लगाया है। स्पॉटिफाई ने मार्च में रूसी ऑफिस बंद कर दिया था। गूगल पर 1.50 करोड़ रूबल का जुर्माना भी पिछले महीने लगाया जा चुका है। ताजा कार्रवाई 2015 में पारित रूस के डाटा स्टोरेज कानून के उल्लंघन पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed