फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Foreign Minister Jaishankar met Deputy Prime Minister Lawrence Wong before G 20 meeting, emphasized on bilateral relations

सिंगापुर : जी-20 की बैठक से पहले उप प्रधानमंत्री वोंग से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने पर दिया जोर

Thu, 07 Jul 2022 12:32 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, सिंगापुर/बाली (इंडोनेशिया)।
एजेंसी, सिंगापुर/बाली (इंडोनेशिया)। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 07 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

जयशंकर बाली में जी-20 की विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले सिंगापुर पहुंचे थे। जी-20 देशों की बैठक में एक-दूसरे से विभिन्न मुद्दों पर मतभेद रखने वाली महाशक्तियां आमने-सामने होंगी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा, जब रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इसमें शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Singapore: Foreign Minister Jaishankar met Deputy Prime Minister Lawrence Wong before G 20 meeting, emphasized on bilateral relations
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से चर्चा करते विदेश मंत्री जयशंकर। - फोटो : Twitter : @DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग समेत शीर्ष नेतृत्व के सदस्यों से मुलाकात की और द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उन्होंने वैश्विक स्थिति पर भी विचार साझा किए। जयशंकर बाली में जी-20 की विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले सिंगापुर पहुंचे थे। सिंगापुर में उप-पीएम वोंग के अलावा, जयशंकर ने देश के रक्षामंत्री एनजी इंग हेन से भी चर्चा की।

विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट किया कि वोंग, जो वित्तमंत्री भी हैं, ने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने पर सुखद वार्ता की और विश्व राजनीतिक व आर्थिक हालात पर विचार साझा किए। वोंग ने ट्वीट किया, जयशंकर के साथ वार्ता काफी बेहतर रही। जयशंकर 7-8 जुलाई तक बाली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में चीन, रूस और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से मिलेंगे। इस बैठक की मेजबानी इंडोनेशिया करेगा। 
विज्ञापन


इस बार सामान्य नहीं होगा जी-20 सम्मेलन : जर्मनी
जी-20 की बैठक इस सप्ताह इंडोनेशिया में होगी जिसके यूक्रेन युद्ध से प्रभावित होने की पूरी संभावना है। रूस की मौजूदगी के साथ ब्लॉक में पहले ही दरार पैदा हो रही है। हालांकि मेजबान इंडोनेशिया मध्यस्थता की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगाए हैं। इस सभा में रूस के फरवरी में यूक्रेन हमले के बाद पहली बार रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अन्य विदेश मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। जर्मनी ने कहा है कि यह सामान्य शिखर सम्मेलन नहीं होगा।

भारत के लिए अक्तूबर तक पहले जैसी उड़ानें शुरू करेगा सिंगापुर
सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) ने घोषणा की है कि वह 30 अक्तूबर तक भारत के लिए महामारी से पहले के स्तर तक का परिचालन शुरू कर देगी। हवाई यात्रा की मांग के तहत यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा कि चेन्नई तक सप्ताह में 10 के बजाय 17 उड़ानें धीरे-धीरे शुरू की जाएंगी। कोच्चि के लिए 7 के बजाय 14, बेंगलुरु के लिए 7 से बढ़ाकर 16 उड़ानें शुरू की जाएंगी।

जयशंकर पर रूस को प्रतिबंधित करने के लिए दबाव बनाएंगे पश्चिमी देश
जी-20 देशों की यहां होने वाली बैठक में एक-दूसरे से विभिन्न मुद्दों पर मतभेद रखने वाली महाशक्तियां आमने-सामने होंगी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा, जब रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दुनिया की आर्थिक महाशक्तियों के सामने पहुंचेंगे।

उधर, अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध के दुष्परिणामों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर और प्रतिबंध लगाने के लिए वातावरण बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए उनकी रणनीति बैठक में पहुंच रहे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर दबाव बनाने की होगी। 

विभिन्न मंचों पर रूस पर प्रतिबंध के बाद उसके विदेश मंत्री लावरोव के जी-20 बैठक में पहुंचने के कारण पहले ही बाली का माहौल खासा गर्म है। मेजबान इंडोनेशिया सदस्य देशों के बीच मध्यस्थता के प्रयास में जुटा है। जी-20 में शामिल पश्चिमी देश रूस पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन भारत, चीन, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका इससे इत्तफाक नहीं रखते।

बैठक से पहले जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिश्चियन वेगनर ने कहा, यह सामान्य बैठक नहीं होगी। इसमें कामकाज भी पहले की तरह नहीं हो पाएगा। जर्मनी औद्योगिक देशों के समूह जी-7 का अध्यक्ष है और यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर बाली में लावरोव के साथ होने वाले व्यवहार के निर्धारण में भूमिका निभाएगा।

वित्त मंत्रियों की बैठक से किया था बहिर्गमन
इससे पहले अप्रैल में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक वाशिंगटन में हुई थी। वहां रूसी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खिलाफ ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने बहिर्गमन किया था। अब बाली बैठक से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन का चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिलने का कार्यक्रम है, लेकिन रूसी विदेश मंत्री लावरोव से उनकी भेंट नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed