फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany Seizes Robot After Alleged Sexual Harassment of 16-Year-Old Girl

मशीन के पीछे था इंसानी दिमाग?: जर्मनी में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में रोबोट जब्त, जांच के घेरे में दो युवक

Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोन (जर्मनी)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोन (जर्मनी) Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
सार

जर्मनी के कोलोन में 16 साल की लड़की के साथ रोबोट द्वारा कथित अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने रोबोट और दो युवकों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रोबोट को कैसे नियंत्रित किया गया। आखिर इस घटना में दोनों युवकों की क्या भूमिका थी? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Germany Seizes Robot After Alleged Sexual Harassment of 16-Year-Old Girl
जर्मनी में रोबोट से छेड़छाड़ का मामला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

जर्मनी के कोलोन शहर में 16 साल की एक लड़की के साथ रोबोट द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, रोबोट ने लड़की के नितंबों (कूल्हे) को छुआ और उसकी ओर अश्लील इशारे करते हुए हरकतें कीं। इस मामले में पुलिस ने रोबोट को जब्त कर लिया है। साथ ही, दो किशोरों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात हुई। रोबोट के कथित मालिक की उम्र भी 16 साल बताई गई है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की उम्र 19 साल है। आरोप है कि दोनों ने घटना का वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन प्रसारित भी किया।
विज्ञापन


रोबोट को कार की डिक्की से बरामद किया
कोलोन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बर्मेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे। वहां एक फास्ट फूड रेस्तरां के पास खड़ी गाड़ी की डिक्की से रोबोट मिला। पुलिस ने रोबोट के साथ दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों पर फिलहाल आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रोबोट की हरकतें पहले से प्रोग्राम की गई थीं या उसे उसी समय रिमोट के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था।



करीब चार फीट लंबा है रोबोट
पुलिस के मुताबिक, रोबोट की लंबाई करीब 120 सेंटीमीटर यानी लगभग चार फीट है। इसकी तस्वीर नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया पुलिस की कोलोन इकाई ने फेसबुक पर साझा की थी। तस्वीर में रोबोट लाल और सुनहरे रंग का दिखाई दे रहा है। उसने सफेद बनियान, काली पैंट, गले में सोने जैसी चेन और आंखों पर धूप का चश्मा पहन रखा था। उसके चेहरे पर नकली मूंछें भी दिखाई दे रही थीं।

वीडियो में महिलाओं के पास जाते दिखे युवक
इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में दो युवक रोबोट को सड़क पर महिलाओं के एक समूह की ओर ले जाते दिखाई देते हैं। वीडियो में रोबोट एक महिला से टकराता है और कुछ अन्य महिलाओं को गले लगाता नजर आता है।

एक अन्य दृश्य में रोबोट के कथित तौर पर अश्लील इशारे करने पर एक युवक उसे बार-बार पीछे खींचता और उस पर चिल्लाता दिखाई देता है। आसपास मौजूद कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में रोबोट के संचालन और दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
कोलोन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बर्मेल ने कहा कि इस तरह की घटना उनके लिए नया मामला है। उन्होंने बताया कि पुलिस पहले इस तरह की घटना से परिचित नहीं थी और जांच के दौरान कई पहलुओं को समझने की कोशिश की जा रही है।


पुलिस ने मंगलवार को फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट में घटना को लेकर की जा रही अनुचित टिप्पणियों की आलोचना भी की। अधिकारियों ने चेताया कि ऐसे मामलों पर मजाक करना या उनसे जुड़े वीडियो साझा करना पीड़ित पर पड़ने वाले प्रभाव को और गंभीर बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed