फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why Are Several Flights from Jeddah to Saudi Arabia Suspended Until October 17? Umrah Pilgrims on Alert

जेद्दा से सऊदी की उड़ानें क्यों निलंबित?: उमरा करने जा रहे भारतीय यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी, दी ये सलाह

Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

सऊदी अरब में उड़ानों का संचालन प्रभावित होने के बाद भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। एअर इंडिया, अकासा एअर और इंडिगो ने कई मार्गों पर 17 अक्तूबर तक उड़ानें निलंबित की हैं। जेद्दा और रियाद में 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ऐसे में उमरा यात्रियों को क्या करना चाहिए? उड़ान रद्द होने पर मदद कहां मिलेगी? क्या समाप्त वीजा पर भी देश छोड़ने की छूट है?

विज्ञापन
Why Are Several Flights from Jeddah to Saudi Arabia Suspended Until October 17? Umrah Pilgrims on Alert
सऊदी अरब में उड़ानों का संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सऊदी अरब में उड़ानों का संचालन प्रभावित होने के बीच भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। खास तौर पर उमरा करने के लिए जेद्दा और मदीना आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी उड़ानों की स्थिति लगातार जांचने की सलाह दी गई है। यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरलाइंस, ट्रैवल एजेंट और उमरा सेवा प्रदाताओं के संपर्क में रहें। प्रभावित भारतीयों की सहायता के लिए जेद्दा में 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा ने कहा है कि उड़ानों में जारी व्यवधान के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करना चाहिए। उन्हें उड़ान रद्द होने, समय बदलने और यात्रा के दूसरे इंतजामों के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए। वहीं, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास के मुताबिक, रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन निलंबित किया गया है। हालांकि, दम्माम, जेद्दा और मदीना जैसे अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें जारी हैं, लेकिन वहां भी कुछ व्यवधान हैं।
विज्ञापन


उड़ानों को लेकर यात्रियों को क्या सलाह दी गई है?
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे शांत रहें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने और आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर ध्यान देने को कहा गया है। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े वीडियो या खबरों को बिना पुष्टि के साझा न करें। भारत के दूतावास और वाणिज्य दूतावास के साथ पासपोर्ट और दस्तावेज संबंधी सेवाएं देने वाले वीएफएस केंद्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन एयरलाइंस ने उड़ानें निलंबित की हैं?
दूतावास की 13 अक्तूबर को जारी एडवाइजरी के अनुसार, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 17 अक्तूबर तक निलंबित कर दी हैं। यह जानकारी सऊदी समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे तक उपलब्ध थी। अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा के लिए उड़ानें 17 अक्तूबर तक रोकने की जानकारी दी थी। यह अपडेट सुबह नौ बजे तक का था। इंडिगो ने रियाद, दम्माम, जेद्दा और मदीना से जुड़ी उड़ानें 17 अक्तूबर तक निलंबित करने की जानकारी दी थी। यह अपडेट सुबह 9:40 बजे तक का था। वहीं, सऊदी अरब की एयरलाइंस की निर्धारित उड़ानें दम्माम, जेद्दा और मदीना से जारी थीं। फ्लाइनास भी दम्माम-लखनऊ मार्ग पर निर्धारित उड़ानें चला रही थी। यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति एयरलाइन से जांचने की सलाह दी गई है।

क्या दूसरे देशों से भी भारत लौट सकते हैं यात्री?
दूतावास ने बताया कि जो भारतीय नागरिक आपात स्थिति में सऊदी अरब छोड़ना चाहते हैं, वे पड़ोसी खाड़ी देशों के हवाई अड्डों से उपलब्ध उड़ानों का विकल्प देख सकते हैं। इनमें खास तौर पर कतर और बहरीन शामिल हैं। हालांकि, इन देशों से यात्रा करने के लिए संबंधित देश के नियमों के अनुसार वीजा लेना जरूरी हो सकता है। वीजा को लेकर भी दूतावास ने जानकारी दी है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, उड़ानें उपलब्ध नहीं होने के कारण जिन भारतीय नागरिकों को विजिट, टूरिस्ट, उमरा या बिजनेस वीजा पर वहां रुकना पड़ा और उनका वीजा खत्म हो गया, उन्हें जुर्माना दिए बिना देश छोड़ने की अनुमति होगी। हालांकि, जिन लोगों का वीजा समाप्त हो चुका है, उन्हें उड़ानें उपलब्ध होते ही जल्द से जल्द सऊदी अरब छोड़ने की सलाह दी गई है।


मदद के लिए कहां संपर्क करें?
जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाया है। यहां टेलीफोन नंबर +966 12 2614093 और +966 55 6612301 पर संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सऐप नंबर +966 536209704 भी जारी किया गया है। ईमेल के जरिए pbskcgi@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसके फोन नंबर +966 11 4888469 और टोल फ्री नंबर 8002471234 हैं। व्हाट्सऐप नंबर +966 536216082 पर केवल संदेश भेजे जा सकते हैं। ईमेल cw.riyadh@mea.gov.in है। दूतावास ने कहा है कि सऊदी अरब में घायल भारतीय नागरिकों की सहायता जारी है। रियाद एयरपोर्ट पर 10 अक्तूबर को हुए हमले में घायल भारतीयों में चार लोग आईसीयू में, चार सामान्य वार्ड में भर्ती थे और तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी। इस हमले में जान गंवाने वाले मोहम्मद यूसुफ अली का अंतिम संस्कार दो अक्तूबर को रियाद में किया गया था। भारतीय नागरिकों से आधिकारिक माध्यमों से अपडेट लेते रहने और जरूरत पड़ने पर दूतावास से संपर्क करने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed