फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Fitness studio apologizes for video containing racial messages posted on Diwali, says it didn't mean to make fun of anyone

सिंगापुर : दिवाली पर पोस्ट नस्ली संदेश वाले वीडियो पर फिटनेस स्टूडियो ने मांगी माफी, कहा- उसका इरादा किसी का मजाक उड़ाना नहीं था

Sun, 07 Nov 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 07 Nov 2021 01:07 AM IST
सार

सेरांगून स्थित सिंगापुर फिटनेस स्टूडियो ने 14 सेकंड के वीडियो में दो महिलाओं को ‘हैप्पी दिवाली’ कहते हुए अपना सिर दोनों ओर हिलाते दिखाया गया है जिसे कुछ दर्शकों ने जश्न को इनकार करना बताया है।

विज्ञापन
Singapore Fitness studio apologizes for video containing racial messages posted on Diwali, says it didn't mean to make fun of anyone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिकी एफ-45 प्रशिक्षण फ्रैंचाइजी के सिंगापुर फिटनेस स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के वीडियो में ‘नस्ली रूप से असंवेदनशील’ पोस्ट पर माफी मांगी है। चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) के मुताबिक, सेरांगून स्थित इस स्टूडियो ने 14 सेकंड के वीडियो में दो महिलाओं को ‘हैप्पी दिवाली’ कहते हुए अपना सिर दोनों ओर हिलाते दिखाया गया है जिसे कुछ दर्शकों ने जश्न को इनकार करना बताया है।

विज्ञापन


सिंगापुर फिटनेस स्टूडियो ने कहा, उसका इरादा किसी का मजाक उड़ाना नहीं था
दरअसल, सिंगापुर में कई समुदायों, धर्मों के लोग रहते हैं और दिवाली का त्योहार यहां धूमधाम से मनाया जाता है, साथ ही इस दिन को आधिकारिक पर्व घोषित किए जाने के कारण इस दिन की छुट्टी रहती है। फिटनेस स्टूडियो ने हालांकि इस पोस्ट को हटा लिया है, लेकिन वीडियो पोस्ट होने के बाद इसे कई बार देखा जा चुका था और दूसरे अकाउंट पर भी वीडियो को दोबारा पोस्ट किया गया।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर अलग से किए गए एक पोस्ट में जिम ने कहा, उन्हें ऐसी प्रतिक्रियाएं मिली हैं कि यह वीडियो नस्ली तौर पर गलत संदेश दे रहा है। एफ-45 हमेशा मस्ती करते हुए कसरत करने का स्थान रहा है, साथ ही हम अपने सदस्यों के साथ हंसी-मजाक वाले वीडियो बनाते रहते हैं। लेकिन हमारा इरादा किसी का मजाक उड़ाने अथवा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed