फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore court sentences Indian-origin man to life imprisonment for murder

Singapore: भारतीय मूल के युवक को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जॉगिग के दौरान की थी एक शख्स की हत्या

Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

ताई ने उस दौरान जॉगिंग करना शुरू कर दिया था। 2020 में कोविड 19 के दौरान लोगों को गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए घर छोड़ने की अनुमति नहीं थी, जबकि सूरजश्रीकन भी एक नियमित धावक थे।

विज्ञापन
Singapore court sentences Indian-origin man to life imprisonment for murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के एक 22 वर्षीय युवक को सिंगापुर की अदालत ने चाकू से एक युवक की हत्या करने के आरोप में आजीवन कारावास और 15 बेंत लगाने की भी सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 मई  2020 को सूरजश्रीकन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने जॉगिंग के दौरान 38 वर्षीय ताई रुई हाओ को चाकू मार दिया था। उपचार के दौरान 11 मई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में  गिरफ्तार किए गए सूरजश्रीकन से चाकू बरामद किया था।
विज्ञापन


सूरजश्रीकन और और ताई रुई हाओ पुंगगोल में रहते थे, लेकिन एक दूसरे को नहीं जानते थे। ताई रुई हाओ ने उस दौरान जॉगिंग करना शुरू कर दिया था। 2020 में कोविड 19 के दौरान लोगों को गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए घर छोड़ने की अनुमति नहीं थी, जबकि सूरजश्रीकन भी एक नियमित धावक थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हत्या की घटना के वक्त सूरजश्रीकन दौड़ रहे थे, तभी वह दौड़ते वक्त एक बस स्टॉप के पास गिर गए। उधर, ताई रुई हाओ ने उसे पीछे छोड़ा दिया। तभी सूरजश्रीकन गुस्से में आ गए। गुस्से पर काबू पाने के लिए करीब 10 मिनट तक वह  इधर-उधर घूमता रहा। लेकिन बाद में उसने चाकू से ताई पर हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को कॉल कर सहायता मांगी। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पतल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ताई रुई हाओ के शरीर पर 10 गहरे घाव मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed