{"_id":"613a71a0305e967d663eb00b","slug":"singapore-a-court-sentenced-to-three-years-and-10-months-in-jailed-for-financially-helping-islamic-state-fighter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर : इस्लामिक स्टेट के लड़ाके की आर्थिक मदद करने पर तीन साल 10 महीने की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर : इस्लामिक स्टेट के लड़ाके की आर्थिक मदद करने पर तीन साल 10 महीने की जेल
Fri, 10 Sep 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:12 AM IST
सार
सिंगापुर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को नागरिक मोहम्मद काजली सालेह को सीरिया की यात्रा करने जा रहे मलयेशियाई नागरिक अकील की पैसे देकर मदद करने के आरोप में सजा सुनाई है।
विज्ञापन
jailed
विस्तार
सिंगापुर में एक नागरिक मोहम्मद काजली सालेह को इस्लामिक स्टेट के लड़ाके की आर्थिक मदद करने पर तीन साल 10 महीने की सजा सुनाई गई है। सिंगापुर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को काजली को आतंकवाद (प्रतिबंधित वित्तपोषण) अधिनियम के तहत दो आरोपों के लिए दोषी ठहराया है। इसी अधिनियम के तहत उस पर लगे एक आरोप में सजा पर फैसला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
मोहम्मद कजाली सालेह ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करने जा रहे मलयेशियाई नागरिक वान मोहम्मद अकील वान ज़ैनल आबिदीन,उर्फ अकील एक हजार सिंगापुरी डॉलर दिए थे। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार अकील आईएस का एक लड़ाका है।
विज्ञापन
मलयेशियाई अधिकारियों द्वारा 2019 में देश में आएस से जुड़े दो हमलों के लिए अकील को जिम्मेदार ठहराया गया था। चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार,आतंकवादी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विदेश जा रहे किसी व्यक्ति को यात्रा के लिए वित्तपोषण का सिंगापुर में यह पहला मुकदमा है।
विज्ञापन