{"_id":"6718bf326747b105e90af695","slug":"sikh-woman-found-dead-inside-walk-in-oven-in-canada-walmart-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: वॉलमार्ट के ओवन में मृत मिली पंजाब की महिला, कुछ समय पहले ही गई थी कनाडा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: वॉलमार्ट के ओवन में मृत मिली पंजाब की महिला, कुछ समय पहले ही गई थी कनाडा
Wed, 23 Oct 2024 02:47 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:47 PM IST
सार
मैरीटाइम सिख सोसाइटी के अनमोलप्रीत सिंह ने कहा, 'यह हमारे लिए और मृतका के परिजनों के लिए बहुत दुखद है, क्योंकि वह बेहतर भविष्य की तलाश में आई थी और यहां उसने अपनी जान गंवा दी।'
विज्ञापन
वालमार्ट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कनाडा के वॉलमार्ट में एक वॉक-इन ओवन के अंदर सिख महिला मृत पाई गई है। 19 वर्षीय सिख महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना कनाडा के हेलिफैक्स शहर में स्थित वॉलमार्ट की है। हेलीफैक्स पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वॉलमार्ट में महिला की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि महिला स्टोर में काम करती थी और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने वॉक इन ओवन से ही महिला का शव बरामद किया। मैरीटाइम सिख सोसाइटी ने पुष्टि की है कि वह उनके समुदाय की सदस्य थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरीटाइम सिख सोसाइटी के अनमोलप्रीत सिंह ने कहा, 'यह हमारे लिए और मृतका के परिजनों के लिए बहुत दुखद है, क्योंकि वह बेहतर भविष्य की तलाश में आई थी और यहां उसने अपनी जान गंवा दी।'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला हाल ही में भारत से कनाडा आई थी। जांच जारी रहने के दौरान शनिवार रात से स्टोर बंद है। महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उसकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर पुलिस ने कहा है कि उन्हें ऑनलाइन लगाई जा रहीं अटकलों की जानकारी है। पुलिस ने लोगों से जांच को लेकर धैर्य बनाए रखने की अपील की। वॉक-इन ओवन, जिन्हें कैबिनेट या बैच ओवन भी कहा जाता है, यह एक पहिएदार रैक होता है, जिसमें बड़ी संख्या में चीजों को सुखाया, पकाया जाता है।