फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh woman appointed to US Homeland Securitys Faith Based Security Advisory Council

US: अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के इस प्रतिष्ठित संगठन में नियुक्त हुई सिख महिला, बनीं दूसरी भारतीय-अमेरिकी

Wed, 19 Oct 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

एफबीएसएसी पूजा स्थलों की सुरक्षा, तैयारियों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच संबंधों को बढ़ाने जैसे मामलों पर सचिव और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व को सलाह और और सिफारिशें प्रदान करता है।  

विज्ञापन
Sikh woman appointed to US Homeland Securitys Faith Based Security Advisory Council
किरण कौर गिल (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर/एफबीआई वाशिंगटन फील्ड

विस्तार

सिख महिला किरण कौर गिल को 'आस्था आधारित सुरक्षा सलाहकार परिषद' (एफबीएसएसी) में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह दूसरी ऐसी भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं जिन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के इस प्रतिष्ठित निकाय में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता चंद्रू आचार्य को इस परिषद के लिए नियुक्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन


गिल, सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (एसएएलडीईएफ) की कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले वह न्यू जर्सी में पीएआरएस एनवायरेंनमेंटल इंक की सीईओ रह चुकी हैं। साल 2014 में उन्हें अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन द्वारा साल की सबसे प्रभावी व्यवसायी के रूप में चुना गया था। उन्हें आरओआई-एनजे द्वारा न्यू जर्सी में पचास सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


गिल कई समुदाय और नागरिक संगठनों में भी शामिल रही हैं। वह 'साउथ एशियन अमेरिक वुमेन' की संस्थापक और प्रमुख भी हैं। उन्होंने अर्जेंटीना में ग्लोबल विलेज प्रोग्राम के लिए 'हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल' भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एफबीएसएसी ने हाल ही में मिशिगन में रहने वाले चंद्रू आचार्य को इस परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। एफबीएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह संगठन समय-समय पर पार्टनरशिप और इंगेजमेंट के लिए सहायक सचिवों, विशिष्ट रणनीति और कार्रवाई योग्य सलाह प्रदान करता है और यह डीएचएस आधारित संगठन सुरक्षा- समन्वयक (सिक्योरिटी कॉ-ऑर्डिनेटर) के रूप में काम करता है। 


एफबीएसएसी पूजा स्थलों की सुरक्षा, तैयारियों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच संबंधों को बढ़ाने जैसे मामलों पर सचिव और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व को सलाह और और सिफारिशें प्रदान करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed