फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh pilgrim died on Pakistan due to heart attack, went to visit Nankana Sahib

Baisakhi: पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए सिख यात्री की हार्ट अटैक से मौत, बीएसएफ को सौंपा शव

Wed, 12 Apr 2023 04:52 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि जालंधर के तेज बुहादुर नगर के रहने वाले जोकिंदर सिंह रविवार को वाघा बॉर्डर से लाहौर पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sikh pilgrim died on Pakistan due to heart attack, went to visit Nankana Sahib
Kartarpur sahib

विस्तार

पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले बैसाखी मेले में शामिल होने के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंचे एक भारतीय सिख तीर्थयात्री की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दौरा पड़ने के कारण यात्री की मौत हुई है।

विज्ञापन

ऐसे हुई मौत
इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि जालंधर के तेज बुहादुर नगर के रहने वाले जोकिंदर सिंह रविवार को वाघा बॉर्डर से लाहौर पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। हाशमी ने बताया कि सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसलिए, उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए थे। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बीएसएफ को सौंपा शव
जिला अस्पताल ननकाना साहिब ने सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। इसमें कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया है। ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव राणा सलीम और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार अमीर सिंह ने वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ को शव सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिखों के पहले गुरु का यहीं हुआ था जन्म
इसके बाद, शेष सिख तीर्थयात्रियों को हसनाबादल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना कर दिया है। तीर्थयात्री 324वें खालसा जन्म दिवस मनाएंगे। यात्री 16 अप्रैल को करतारपुर, नरोवाल में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे। 18 अप्रैल को वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। सिखों के पहले गुरु का जन्म यहीं हुआ था। गुुरु नानक सिख धर्म के अनुसार सिखों के पहले गुरु हैं। इनका जन्म गुरुद्वारा ननकाना साहिब में ही हुआ था। इसलिए यह स्थान सिखों के लिए धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed