{"_id":"5e179dd18ebc3e87bf23a1cb","slug":"sikh-community-helping-bushfire-victims-in-australia-death-toll-reaches-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर पीड़ितों की मदद कर रहा सिख समुदाय, मृतकों की संख्या हुई 24","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर पीड़ितों की मदद कर रहा सिख समुदाय, मृतकों की संख्या हुई 24
Fri, 10 Jan 2020 03:11 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में पिछली चार महीने से बुशफायर की मार झेल रहा है।इस आग्निकांड में विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स का तटीय इलाका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां राहत और बचाव का कार्य जारी है। इस राहत और बचाव कार्य में जहां ऑस्ट्रेलिया के अग्निशमन कर्मी जी जान से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का सिख समुदाय भी राहत कार्य में जुटा है। सिख समुदाय के वॉलंटियर्स आग से प्रभावित इलाकों में भारी मात्रा में राहत सामाग्री पहुंचा रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे है।
विज्ञापन
पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सिख समुदाय के लोगों ने अपनी उदारता का परिचय दिया है। इसके साथ ही पीड़ितों को मुफ्त भोजन भी करा रहे हैं। कुल 24 लोग इसकी चपेट में आ चुके है जबकि हज़ारों लोग बेघर हो गए है। वालंटियरों की टीमें सामूहिक रूप से बेघर हुए लोगों को गुरुद्वारों और रेस्तरां में मुफ्त भोजन और जरूरी वस्तुएं वितरित कर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को अधिकारियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह भयावह संकट सभी विपत्तियों में से सबसे खराब है। भयावह आग ने अब तक 24 लोगों की जान ले ली है और लाखों हेक्टेयर भूमि जलकर राख हो चुकी है। इसके साथ ही वन्य जीवों की सैकड़ों प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई हैं।