फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   signal chat leak US Defense Minister's employees who deleted 'chat' will be questioned; Pentagon investigate

Signal Chat Leak: अमेरिकी रक्षा मंत्री की 'चैट' हटाने वाले कर्मचारियों से होगी पूछताछ; पेंटागन ने तेज की जांच

Sat, 07 Jun 2025 07:43 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Jun 2025 07:43 AM IST
सार

पिछले दिनों रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर आरोप लगा कि उन्होंने यमन में हूतियों पर अमेरिकी हवाई हमले से संबंधित अहम जानकारी सिग्नल एप पर साझा की। जिस चैट ग्रुप में ये अहम खुफिया जानकारी साझा की गई, उस ग्रुप में हेगसेथ की पत्नी और भाई भी शामिल हैं। इस मामले की पेंटागन के महानिरीक्षक जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
signal chat leak US Defense Minister's employees who deleted 'chat' will be questioned; Pentagon investigate
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SenRandPaul

विस्तार

हूतियों पर हमले से जुड़ी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चैट लीक मामले मे पेंटागन के अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच कर रहे पेंटागन के कार्यवाहक महानिरीक्षक सिग्नल एप से हेगसेथ के संदेश हटाने वाले कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारी अभी इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या किसी सहयोगी को संदेशों को हटाने के लिए कहा गया था? साथ ही जांच में यह पहलू भी शामिल है कि 15 मार्च को यमन में हूती ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों की जानकारी मैसेजिंग एप पर किस प्रकार साझा की गई?
विज्ञापन


पिछले दिनों रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर आरोप लगा कि उन्होंने यमन में हूतियों पर अमेरिकी हवाई हमले से संबंधित अहम जानकारी सिग्नल एप पर साझा की। जिस चैट ग्रुप में ये अहम खुफिया जानकारी साझा की गई, उस ग्रुप में हेगसेथ की पत्नी और भाई भी शामिल हैं। इस मामले की जांच सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के रिपब्लिकन अध्यक्ष, मिसिसिपी के सीनेटर रोजर विकर, तथा समिति के शीर्ष डेमोक्रेट, रोड आइलैंड के सीनेटर जैक रीड के अनुरोध पर महानिरीक्षक कर रहे हैं। जांच को लेकर पता लगा है कि चैट लीक संदेशों को एप से हटाने के लिए कहा गया है। इसे लेकर इंस्पेक्टर जनरल कुछ पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


यह तब हो रहा है जब हेगसेथ को पहली बार अगले सप्ताह कांग्रेस में मामले पर जवाब देना है। माना जा रहा है कि उनसे कांग्रेस में न केवल संवेदनशील सूचनाओं को संभालने के बारे में बल्कि वरिष्ठ सहयोगियों के जाने और सूचना लीक होने की आंतरिक जांच को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। हालांकि हेगसेथ को पहले ही अपने कार्यालय में असुरक्षित इंटरनेट लाइन की स्थापना को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा है। पेंटागन के प्रेस सचिव किंग्सले विल्सन ने लंबित जांच को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं महानिरीक्षक कार्यालय ने कहा कि जब रिपोर्ट पूरी हो जाएगी, तो इसके कुछ हिस्सों को जनता के लिए जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का विचार, एक्स पोल में 80% ने दिया मस्क का साथ

हेगसेथ ने भी खारिज किए आरोप
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चैट लीक करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि कोई भी युद्ध की योजना नहीं भेज रहा है।  उन्होंने असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों और मीडिया पर प्रतिष्ठा को बर्बाद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत आश्चर्य की बात है कि कुछ लीकर्स को नौकरी से निकाल दिया जाता है और अचानक उसी मीडिया से कई हिट पीस सामने आते हैं, जिसने रूस के बारे में झूठी खबरें फैलाई थीं। मीडिया यही करता है। वे असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों से गुमनाम स्रोत लेते हैं और फिर लोगों को मारने-पीटने और उनकी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं।


ट्रंप ने दिया साथ
चैट लीक करने के आरोपों का सामना कर रहे रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह असंतुष्ट कर्मचारियों का काम है। हेगसेथ अच्छा काम कर रहे हैं। इसलिए अंसतुष्ट कर्मचारी उनको निशाना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस ने भी हेगसेथ का समर्थन किया है।  व्हाइट हाउस ने भी विवाद को हेगसेथ और असंतुष्ट पेंटागन कर्मचारियों के बीच नौकरशाही लड़ाई बताया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ऐसा तब होता है जब पूरा पेंटागन आपके खिलाफ काम कर रहा हो और उस बड़े बदलाव के खिलाफ काम कर रहा हो जिसे आप लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एकजुट BRICS देश भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति से सहमत; ओम बिरला बोले- वित्तीय मदद रोकना अहम

सिग्नल चैट लीक में हुआ खुलासा
गौरतलब है कि मार्च 2025 में एक लीक सिग्नल चैट से यह पता चला कि ट्रंप प्रशासन में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, और सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने यमन में होने वाले सैन्य हमले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। इसके साथ ही चैट के लीक संदेशों से यह भी खुलासा हुआ कि यह जानकारी अटलांटिक के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग को अनजाने में भेजी गई थी, जिससे परिचालन सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस घटना को हलके में लिया और अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि कोई भी वर्गीकृत (गोपनीय) जानकारी साझा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed