फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sienna Weir Miss Universe 2022 finalist from Australia passed away at the age of 23

World News: 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट की मौत, घुड़सवारी के दौरान हुई थीं घायल

Sun, 07 May 2023 07:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 07:03 AM IST
सार

दो अप्रैल को सिडनी के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में घुड़सवारी के दौरान वह घोड़े से गिर पड़ी थीं, जिसके बाद उन्हें वेस्टमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Sienna Weir Miss Universe 2022 finalist from Australia passed away at the age of 23
Sienna Weir - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से 2022 की मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन हो गया। दो अप्रैल को सिडनी के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में घुड़सवारी के दौरान वह घोड़े से गिर पड़ी थीं, जिसके बाद उन्हें वेस्टमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लाइफ सपोर्ट से हटाए जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारतीय मूल के पेंशनधारी पर पत्नी की हत्या का आरोप
ब्रिटेन के ईस्ट लंदन इलाके में भारतीय मूल के एक पेंशनधारी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि वह खुद थाने में आया और बताया कि उसने अपनी 77 वर्षीय पत्नी को मार दिया है। तरसेम सिंह मंगलवार शाम को ईस्ट लंदन के हॉर्नचर्च इलाके में थाने पहुंचे और खुद को पुलिस को हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस और पारामेडिक की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि देवी के सिर पर गंभीर चोट थी।  
विज्ञापन


दुनिया को भारत से मिले सबसे बड़े उपहार में बौद्ध धर्म : संधू
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा, बौद्ध धर्म दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े उपहार में से एक है। यह धार्मिक मान्यताओं वाले विभिन्न देशों में लोगों को एकजुट करने में भूमिका निभाता है। संधू ने अमेरिका में भिक्षुओं, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के विद्वानों और भारतीय प्रवासियों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार बौद्ध धर्म के सामान्य धागे के माध्यम से लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने की इच्छुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान की पत्नी बुशरा की करीबी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद
पाकिस्तान ने अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से रेड नोटिस की मांग की है। फराह खान के नाम से जानी जाने वाली फरहत शहजादी ने पिछले साल अप्रैल में खान को सत्ता से बेदखल करने के हफ्तों पहले देश छोड़ दिया था। 

ट्रंप ने प्रतिद्वंद्वी विवेक को सराहा कहा-अच्छा प्रदर्शन कर रहे
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से तीन बड़े उम्मीदवारों में विवेक भी शामिल हैं। अपने प्रतिद्वंद्वी की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह विवेक को पसंद करते हैं, क्योंकि उनके पास उनके और ट्रंप प्रशासन के सभी कार्यों के बारे में कहने के लिए केवल अच्छी चीजें हैं। 


मुरलीधरन ने प्रवासी भारतीयों  की सराहना की
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शनिवार को बहरीन की राजधानी मनामा में भारतीय स्वयंसेवकों से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने भारतीय स्वयंसेवकों से भारत में बढ़ते व्यापार अवसरों का उपयोग करने का आग्रह किया। इसके अलावा मुरलीधरन ने भारत-बहरीन संगीत समारोह 2023 का उद्घाटन किया व सामुदायिक कल्याण के लिए आयोजकों की सराहना की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed