{"_id":"654e17517ba3d46fe70627bb","slug":"shortage-of-imported-lamination-paper-results-in-pendency-in-pakistan-passport-printing-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल पाकिस्तान: देश में लेमिनेशन पेपर की भारी कमी, नहीं छप रहे पासपोर्ट; विदेश जाने वालों में रोष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खस्ताहाल पाकिस्तान: देश में लेमिनेशन पेपर की भारी कमी, नहीं छप रहे पासपोर्ट; विदेश जाने वालों में रोष
Fri, 10 Nov 2023 05:14 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:14 PM IST
सार
पाकिस्तान में पासपोर्ट की छपाई बंद हो गई है। जिसके कारण विदेश जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जग जाहिर है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहे है। पाकिस्तान में लेमिनेशन पेपर की भारी कमी है। जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी पासपोर्ट में किया जाता है। यह पेपर आमतौर पर फ्रांस से आयात किया जाता है। आयातित लेमिनेशन पेपर की कमी के कारण पाकिस्तान में पासपोर्ट की छपाई लंबित है।
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि जिसके कारण पासपोर्ट की छपाई में कमी आ गई है। कई लोगों को इसके कारण दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। पेशावर में पासपोर्ट कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वे वर्तमान में प्रति दिन केवल 12 से 13 पासपोर्ट ही बना सकते हैं, जबकि पहले प्रतिदिन 3,000 से 4,000 पासपोर्ट बनते थे। उन्होंने कहा, लोगों को कई महीनों का इतंजार करना पड़ सकता है।
हालांकि, पाकिस्तान ऑब्जर्वर पोर्टल ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से कहा, पाकिस्तान ने लेमिनेशन पेपर का ऑर्डर दे दिया है और उन्हें एक हफ्ते में ऑर्डर मिल जाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय कार्यालयों को दैनिक आधार पर पासपोर्ट के नवीनीकरण या जारी करने के लिए 25,000 तक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन देश में लेमिनेशन पेपर की कमी के कारण बैकलॉग अब बढ़ गया है।
विज्ञापन
आव्रजन और पासपोर्ट महानिदेशालय (डीजीआई एंड पी) की स्पष्ट अक्षमता के बारे में पूछे जाने पर आंतरिक मंत्रालय के मीडिया महानिदेशक कादिर यार तिवाना ने कहा, सरकार अपना काम कर रही है। संकट से निपटने के लिए उपायों को तलाशा जा रहा है। स्थिति जल्द ही नियंत्रण में होगी और पासपोर्ट जारी करना सामान्य रूप से जारी रहेगा।