फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting in Utah USA Three killed including an 8-month-old innocent News In Hindi

Shooting in Utah: अमेरिका के यूटा में फायरिंग, आठ महीने के मासूम समेत तीन की मौत; दो घायल

Mon, 16 Jun 2025 01:49 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 01:49 PM IST
सार

अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जहां यूटा राज्य वेस्ट वैली सिटी के एक मेले वेस्टफेस्ट के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक आठ महीने के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Shooting in Utah USA Three killed including an 8-month-old innocent News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के यूटा राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वेस्ट वैली सिटी के एक मेले वेस्टफेस्ट के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए। मृतकों में एक 41 वर्षीय महिला, 18 साल का युवक और 8 महीने का बच्चा शामिल हैं। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार रात 9:20 बजे हुई। 

विज्ञापन


गोलीबारी के आरोप में 16 साल का किशोर हिरासत में
वहीं मामले में पुलिस ने एक 16 साल के किशोर को हिरास में लिया है। वेस्ट वैली सिटी पुलिस के अनुसार, रात 9:20 बजे दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिस जब बीच-बचाव करने पहुंची, तभी एक 16 साल के लड़के ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दीं। जवाब में एक पुलिसकर्मी ने भी गोली चलाई, लेकिन वह आरोपी को नहीं लगी। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'ट्रंप को मारना चाहता था ईरान, मानता है दुश्मन नंबर वन', इस्राइली पीएम का चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में जुटी पुलिस की लोगों से अपील
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घायल किशोरों की उम्र 17 और 15 साल है। दोनों को हाथ में गोली लगी है। हालांकि पुलिस को अभी तक यह साफ नहीं है कि ये किशोर गोली चलाने वाले गुट से जुड़े थे या नहीं। पुलिस अब गवाहों से पूछताछ कर रही है और लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने घटना देखी है, तो वह पुलिस से संपर्क करें। इसके साथ ही पुलिस ने बयान में कहा कि हमें लगता है कि अब भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने यह घटना देखी है। कृपया आगे आएं और जानकारी दें।

ये भी पढ़ें:- Israel vs Iran: 'अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो इस्राइल पर परमाणु बम बरसाएगा पाकिस्तान', शीर्ष अधिकारी का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed