फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting at high school in Perry Iowa USA extent of injuries unclear Latest News Update

USA Firing: अमेरिका के हाईस्कूल में फायरिंग; एक की मौत, कई लोगों के जख्मी होने की खबर

Thu, 04 Jan 2024 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 Jan 2024 08:51 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि मध्यपश्चिमी अमेरिकी राज्य आयोवा के एक हाईस्कूल में हैंडगन और शॉटगन से लैस एक किशोर ने गोलीबारी की। इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन
shooting at high school in Perry Iowa USA extent of injuries unclear Latest News Update
पुलिस - फोटो : Pixabay

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका से एक बार फिर फायरिंग की खबर आ रही है। घटना पेरी के हाईस्कूल की बताई जा रही है। गोलीबारी में कई लोगों के जख्मी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घायलों की संख्या की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


मामले में एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आयोवा हाईस्कूल में कई लोगों को गोली लगी है। राहत की बात यह है कि खतरा अब टल गया है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि पेरी उत्तरी रेकून नदी के किनारे डलास काउंटी, आयोवा प्रांत का एक शहर है।
विज्ञापन


गुरुवार को पहली बार स्कूल खुले थे
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक महिला ने पेरी शहर की पुलिस को घटना के बारे में बताया। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी किसने और क्यों की। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में फायरिंग की गई, वहां 1785 छात्र पढ़ते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी के बाद गुरुवार को पहली बार स्कूल खुले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
अधिकारियों ने बताया कि मध्यपश्चिमी अमेरिकी राज्य आयोवा के एक हाईस्कूल में हैंडगन और शॉटगन से लैस एक किशोर ने गोलीबारी की। इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। गनीमन रही कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई और उस वक्त तक स्कूल शुरू नहीं हुआ था। 


घटना में हमलावर भी मारा गया
आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने बताया कि मृतक छठी कक्षा का छात्र था। उसकी उम्र 11 या 12 साल रही होगी। संभावना है कि वह नाश्ते के लिए स्कूल में था। घायल हुए लोगों में चार अन्य छात्र और एक स्कूल प्रशासक भी शामिल है। घटनास्थल पर विस्फोटक उपकरण भी मिला, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। हमलावर की उम्र 17 साल बताई जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि घटना में हमलावर भी मारा गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed