फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shiv Sena MP Shrikant Shinde became first Indian MP to address two West African parliaments

All Party Delegation: श्रीकांत ने दो पश्चिमी अफ्रीकी संसदों को किया संबोधित, ऐसा करने वाले पहले भारतीय MP

Tue, 03 Jun 2025 04:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोनरोविया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोनरोविया Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 04:10 PM IST
सार

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए दो पश्चिमी अफ्रीकी संसदों- सिएरा लियोन गणराज्य और लाइबेरिया गणराज्य को संबंधित करने वाले पहले भारतीय सांसद बन गए हैं। लाइबेरिया की संसद में बोलते हुए उन्हेंने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की अपील की। 
 

विज्ञापन
Shiv Sena MP Shrikant Shinde became first Indian MP to address two West African parliaments
श्रीकांत शिंदे, शिवसेना सांसद - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए दो पश्चिमी अफ्रीकी संसदों- सिएरा लियोन गणराज्य और लाइबेरिया गणराज्य को संबंधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय सांसद बन गए हैं। शिंदे के कार्यालय ने उनके हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


लाइबेरिया की संसद में बोलते हुए, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब सिर्फ एक क्षेत्रीय खतरा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक खतरा है। उन्होंने इस खतरे के साथ भारत के लंबे समय से चल रहे संघर्ष को उजागर किया। उन्होंने भारत की ओर से सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने की अपील की। शिंदे ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ भारत के वैश्विक अभियान का समर्थन करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: All Party Delegation: सर्वदलीय शिष्टमंडल भारत लौटकर जयशंकर-PM मोदी से मिलेगा; PAK के खिलाफ कूटनीतिक मुहिम जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में फिर से शामिल करने की अपील
लाइबेरियाई संसद के अध्यक्ष रिचर्ड नागबे कून और उपसभापति थॉमस पी फल्लाह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शिंदे ने लाइबेरिया की सीनेट के अध्यक्ष न्योनब्ली कार्नगा-लॉरेंस से भी मुलाकात की। कार्नगा-लॉरेंस के साथ बैठक में शिंदे ने मांग की कि आतंकवादी समूहों को लगातार समर्थन देने के कारण पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची में फिर से शामिल किया जाए। शिंदे ने कहा, 'पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादी संगठनों का केंद्र रहा है। FATF की ग्रे सूची में पहले भी शामिल होने के बावजूद, आतंकवाद को उसका समर्थन जारी है। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में फिर से शामिल करने की पुरजोर अपील करता है।'

पहलगाम हमले के पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन रखा
लाइबेरिया ने भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। स्पीकर कून ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पश्चिमी अफ्रीकी देशों के बीच क्षेत्रीय एकता के महत्व को भी रेखांकित किया। इस दौरान सीनेट ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। इसके अलावा, सोमवार को शिंदे और भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति जोसेफ न्यामा बोकाई और विदेश मंत्री सारा बेस्लो न्यांती से भी मुलाकात की।


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: 'हमें मनाने की जरूरत नहीं', ट्रंप के दावे पर शशि थरूर की दो टूक, पाकिस्तान को भी लताड़ा

भारत-लाइबेरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों का किया जिक्र
श्रीकांत शिंदे ने भारत और लाइबेरिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने संकट की घड़ी में हमेशा लाइबेरिया का साथ दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में लाइबेरिया भारत की आतंकवाद विरोधी पहल का समर्थन करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रवासियों के साथ की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए अफ्रीकी दौरे के हिस्से के रूप में रविवार को शिंदे के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मोनरोविया पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की और मोनरोविया में गुरुद्वारे का दौरा भी किया। शिंदे ने इस महत्वपूर्ण राजनयिक मिशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed