फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shirani in Baluchistan Southwest Pakistan Bus Accident, 19 Killed,12 injured

Pakistan Bus Accident: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में गहरी खाई में गिरी बस, 19 लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 04 Jul 2022 07:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Jul 2022 07:43 AM IST
सार

पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते पहाड़ी सड़क से एक यात्री बस फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shirani in Baluchistan Southwest Pakistan Bus Accident, 19 Killed,12 injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को भारी बारिश के चलते एक यात्री बस पहाड़ी सड़क से फिसल कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बलूचिस्तान प्रांत के शिरानी जिले के सहायक प्रशासक महताब शाह ने कहा कि बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी नष्ट हुए वाहन और आसपास के मलबे में बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। शाह ने कहा कि भारी बारिश के चलते बस गीली सड़क पर फिसल गई और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस लगभग 200 फीट (61 मीटर) खाई में गिर गई।

विज्ञापन


पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम
खराब सड़क बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों की अवहेलना के साथ-साथ खराब रखरखाव वाले वाहनों के कारण पाकिस्तान में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। पिछले महीने किला सैफुल्लाह जिले में एक बस के खाई में गिरने से इसी तरह के हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed