फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina Son Joy says she will stay in Delhi asylum plan in US UK merely Rumors

Bangladesh: 'कुछ समय दिल्ली में रहेंगी शेख हसीना', बेटे जॉय ने अमेरिका-ब्रिटेन में शरण की योजना को बताया अफवाह

Thu, 08 Aug 2024 12:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत आ गईं। बांग्लादेश में छात्र सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली को खत्म करने की मांग को लेकर हिंसक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Sheikh Hasina Son Joy says she will stay in Delhi asylum plan in US UK merely Rumors
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बुधवार को अपनी मां के अमेरिका और ब्रिटेन में शरण की योजना को महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने अमेरिका और ब्रिटेन में शरण लेने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ समय के लिए दिल्ली में रहेंगी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत आ गईं। बांग्लादेश में छात्र सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली को खत्म करने की मांग को लेकर हिंसक हो गए हैं। 
विज्ञापन


हसीना के बेटे जॉय ने एक साक्षात्कार में कहा, वह अपनी मां को लेकर चिंतित थे, क्योंकि वह बांग्लादेश छोड़ना नहीं चाहती थीं। हमें उन्हें मनाना पड़ा। मैंने कहा कि यह अब कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है, यह एक भीड़ है और यह भीड़ आपको मार देगी। उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने का निर्णय एक दिन पहले ही ले लिया गया था, लेकिन इसकी घोषणा बाद में की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉय ने कहा कि हममें से कुछ ही लोगों को पता था कि मां इस्तीफा देने की घोषणा करेंगी। उनकी योजना संविधान के अनुसार सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित करने की थी, लेकिन जब प्रदर्शनकारी गणभवन की ओर बढ़ने लगे तो हमने कहा कि अब समय नहीं बचा है, आपको अब जाना होगा। जिसके बाद मां ने देश छोड़ने का फैसला किया। 

आवामी लीग में नेतृत्व के सवाल पर जॉय ने कहा, फिलहाल मेरी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। हमारे परिवार को तीसरी बार तख्तापलट का सामना करना पड़ा है। मेरी मां और मुझे छोड़कर हम सभी लंबे समय से विदेश में हैं। जॉय ने कहा, मां हसीना का भारत से कहीं और जाने का कोई फैसला नहीं है। वह दिल्ली में सुरक्षित हैं। मेरी बहन दिल्ली में रहती है और मां के साथ है। 

जॉय ने आगे कहा, उन्हें दुख है कि उनके पिता ने देश के लिए अपनी जान दे दी और पूरे परिवार ने अपनी जान गंवा दी। जिस देश के लिए उन्हें कैद किया गया, उस देश के लोग मां हसीना का इस तरह अपमान करेंगे, उन्हें निकाल देंगे और उन पर हमला कर देंगे। यह कुछ ऐसा था जिसकी हममें से किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 


बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति अस्थिर बनी हुई है। कोटा प्रणाली समाप्त करने की मांग वाला यह प्रदर्शन अब सरकार विरोधी प्रदर्शन में बदल गया है। वहीं, मंगलवार को प्रधानमंत्री मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अंतरिम प्रशासन के गठन के लिए बांग्लादेश की संसद को भंग करने की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed