फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina, associates escaped in a hurry to save their lives: Sources

Bangladesh: शेख हसीना और उनके सहयोगी के देश छोड़ने पर बड़ा खुलासा, इस वजह से जल्दबाजी में भाग निकले सभी

Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

बांग्लादेश और शेख हसीना, दुनिया में अपनी मौजूदा स्थिति के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, सूत्रों के अनुसार देश में स्थिति बदतर होने पर शेख हसीना और उनके सहयोगी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में भाग निकले थे।

विज्ञापन
Sheikh Hasina, associates escaped in a hurry to save their lives: Sources
शेख हसीना और उनके सहयोगी के देश छोड़ने पर बड़ा खुलासा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस बनी हुई है, क्योंकि हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण करीब 450 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं देश में स्थिति बद से बदतर होने के कारण देश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना ने आनन-फानन में अपने सहयोगी के साथ देश छोड़ दिया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही उनके प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आयी। जिसके साथ ही देश में राजनीतिक संकट भी व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए देश भागे सभी- सूत्र
वहीं शेख हसीना के अचानक से देश छोड़ने का फैसला करने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर हुईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना और उनके सहयोगियों को खुद को बचाने के लिए भागना पड़ा और इस दौरान तो कई ज्यादातर सदस्यों को भारत जाते समय अपने साथ जरूरी सामान ले जाने का भी समय नहीं मिला। 
विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों ने हसीना के सहयोगियों की मदद
शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और अन्य सहयोगी सोमवार को ढाका से बांग्लादेश वायुसेना के सी-130 जे परिवहन विमान से भारत पहुंचीं। सूत्रों ने बताया कि उनके दल के सभी सदस्य जल्दबाजी में भारत आए क्योंकि उनमें से कई लोग तो अपने साथ अपने कपड़े या हर दिन इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं भी नहीं ला सके थे। उन्होंने कहा कि दल के साथ तैनात भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारियों ने शेख हसीना के साथ कई सदस्यों को कपड़े और अन्य सामान खरीदने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे की स्थिति में हैं शेख हसीना के कई सहयोगी
सूत्रों ने बताया कि शेख हसीना के साथ आए कुछ सदस्य पिछले कुछ दिनों में अपने देश में देखे गए अनुभव और दृश्यों के कारण सदमे की स्थिति में थे। सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की दो बहनों के सहयोगियों की संख्या दोहरे अंकों में है और वे उनके साथ भारत पहुंचीं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे और दिल्ली पहुंचते ही शेख हसीना से मिले। 


फिलहाल दिल्ली में हैं शेख हसीना और उनके सहयोगी
उन्होंने बताया कि टीम को तत्काल मदद मुहैया कराई गई और दिल्ली में सुरक्षित घरों में ले जाया गया। बांग्लादेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शेख हसीना ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति अस्थिर हो गई है। बता दें कि सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों ने देखते-ही-देखते सरकार विरोधी प्रदर्शनों का रूप ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed