{"_id":"5d95c17e8ebc3e93b147c955","slug":"sheikh-hasina-arrives-in-india-for-india-economic-summit-receive-call-from-imran-hours-before-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या और तीस्ता मुद्दों पर हो सकती है पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना में चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रोहिंग्या और तीस्ता मुद्दों पर हो सकती है पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना में चर्चा
Fri, 04 Oct 2019 07:05 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 04 Oct 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना चार दिनों के दौरे पर भारत पहुंच गई हैं
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार भारत पहुंचने से कुछ घंटों पहले उन्हें अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से अचानक फोन आया। खान ने हसीना को अपने भारत विरोधी अभियान के तहत फोन किया था। खान केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी बनाने के फैसले के बाद से लगातार मुस्लिम देशों के नेताओं को फोन करके कश्मीर मुद्दे पर एकजुट होने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
हसीना के मीडिया सचिव इहसानुल करीम ने कहा कि बुधवार को बातचीत के दौरान खान ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का हाल-चाल पूछा। साथ ही उनकी आंखों के बारे में भी पूछा। हसीना ने हाल ही में लंदन के एक अस्पताल में आंखों का इलाज करवाया है। अधिकारियों ने बताया कि खान ने सत्ता में आने के बाद पहली बार हसीना को फोन किया और उनसे बातचीत की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चार दिन के दौरे पर भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंची हैं।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में भारत सहित 40 देशों के 800 से ज्यादा नीति निर्माता, कंपनी जगत की शीर्ष हस्तियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे। विश्व आर्थिक मंच के 33वें भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन' भारत के लिए नवाचार: दक्षिण एशिया को मजबूती, दुनिया पर प्रभाव' थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी भाग लेंगे। एक विज्ञप्ति में कहा गया, इस दो दिवसीय बैठक में सरकार, निजी क्षेत्र, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।
यह बैठक दक्षिण एशिया में चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाने और क्षेत्र की युवा आबादी का अधिकतम लाभ उठाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें 40 देशों से 800 से ज्यादा दिग्गज लोग शामिल हो रहे हैं और इस बैठक में प्रौद्योगिकी पर जोर दिया जाएगा।
रोहिंग्या और तीस्ता पर पीएम मोदी से वार्ता करेंगी शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भारत के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। तीन व चार तारीख को वह नई दिल्ली में होने वाले वैश्विक आर्थिक मंच की भारतीय आर्थिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगी।
बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली ने बताया कि शिखर सम्मेलन से इतर पांच अक्तूबर को वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस दौरान दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री रोहिंग्या शरणार्थियों, तीस्ता नदी के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। दोनों ही संयुक्त रूप से तीन द्विपक्षीय परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही कई क्षेत्रों में दोनों ही देशों के बीच सात से आठ सहमति पत्र पर दस्तखत होंगे। वहीं जब उनसे भारत के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र आम महासभा की बैठक से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने हसीना को आश्वस्त किया था बांग्लादेश को एनआरसी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।