फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shehbaz asserts, Nawaz Sharif to return home as planned, will present agenda of progress on Oct 21

ब्रिटेन: शहबाज का दावा- योजना के मुताबिक घर लौटेंगे नवाज शरीफ, 21 अक्तूबर को रैली में पाकिस्तान संबोधित करेंगे

Sat, 23 Sep 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 10:02 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अगले महीने देश लौटने की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनके बड़े भाई 21 अक्तूबर को 'प्रगति का एक एजेंडा' पेश करेंगे।

विज्ञापन
Shehbaz asserts, Nawaz Sharif to return home as planned, will present agenda of progress on Oct 21
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अगले महीने देश लौटने की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनके बड़े भाई 21 अक्तूबर को 'प्रगति का एक एजेंडा' पेश करेंगे। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

लंदन में अपना स्व-निर्वासन समाप्त करते हुए नवाज (73 वर्षीय) के 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने और जनवरी 2024 में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन पार्टी का नेतृत्व करने की उम्मीद है। वह 2019 में चिकित्सा आधार पर पाकिस्तान छोड़कर चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के प्रमुख समाचार पत्र डॉन ने एक खबर में बताया कि लंदन नवाज शरीफ, पार्टी की उपाध्यक्ष मरियम नवाज और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के साथ बैठक के बाद शहबाज ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ का लाहौर में जोरदार स्वागत होगा और फिर वह मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली में राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जहां वह गरीबी, बेरोजगारी से निपटने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पार्टी की योजना पेश करेंगे।'

विज्ञापन

15 सितंबर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएमएल-एन खेमे में राजनीतिक सक्रियता बढ़ है। अदालत ने देश के भ्रष्टाचार रोधी कानूनों में हालिया संशोधनों को रद्द कर दिया और नवाज शरीफ सहित कई सार्वजनिक कार्यालय धारकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को बहाल कर दिया। 
 

शीर्ष अदालत ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा जवाबदेही कानूनों में किए गए संशोधनों को चुनौती देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पिछले साल दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखने की घोषणा की थी। 
 

पाकिस्तान में मुश्किल से दो दिन बिताने के बाद शहबाज गुरुवार देर रात लंदन लौट आए थे और आगामी आम चुनावों के मद्देनजर अपने भाई और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ ब्रिटेन की राजधानी में एक महीने के प्रवास से लौटे थे। डॉन ने पीएमएल-एन अध्यक्ष के हवाले से कहा कि बैठक (लंदन में) नवाज के अगले कानूनी और राजनीतिक कदमों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। 
 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह नवाज को 'सत्ता प्रतिष्ठान की ओर से कोई विशेष संदेश देने' के लिए लंदन लौटे हैं, पार्टी अध्यक्ष के हवाले से कहा गया कि बैठक में मियां (नवाज) साहब के लिए अगले कानूनी और राजनीतिक कदम पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed