फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sharp nineteen per cent decline in Indian American support for Biden news in hindi

US: बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकियों के समर्थन में 19 फीसदी की गिरावट, ट्रंप को हुआ दो प्रतिशत का फायदा

Thu, 11 Jul 2024 09:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jul 2024 09:07 AM IST
सार

सर्वे के अनुसार, 55 फीसदी भारतीय-अमेरिकी मतदाता बाइडन का समर्थन करते हैं, जबकि महज 38 फीसदी ही ट्रंप के समर्थन में हैं। इनके अलावा दक्षिणी कैलिफर्निया की गवर्नर और अमेरिकी राजदूत निकी हेली को 33 फीसदी भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Sharp nineteen per cent decline in Indian American support for Biden news in hindi
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं राष्ट्रपति बाइडन के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी समर्थकों के प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली। हर दो साल होने वाले एशियाई-अमेरिकी वोटर सर्वे (एएवीएस) के अनुसार, 2020 के चुनाव और 2024 में होने वाले चुनाव में जो बाइडन का समर्थन करने वाले भारतीय-अमेरिकी समर्थकों में 19 फीसदी की गिरावट हुई है। 
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी समर्थन में गिरावट
एशियन एंड पैसिफिक आइलैंडर अमेरिकन वोट (एपीआईएवोट), एएपीआई डेटा, एशियन अमेरिकन्स एडवांसिंग जस्टिस (एएजेसी) और एएआरपी के सर्वे के अनुसार, इस साल 49 फीसदी भारतीय-अमेरिकी नागरिक जो बाइडन के लिए मतदान कर सकते हैं। 2020 में यह आंकड़ा 65 फीसदी था। वहीं सर्वे ने बताया कि 30 फीसदी भारतीय-अमेरिकी नागरिक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मतदान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सर्वे में बताया गया कि डोनाल्ड ट्रंप को दो अंकों का फायदा हुआ, क्योंकि 2020 में यह आंकड़ा 28 फीसदी था। बता दें कि अमेरिका में पिछले दो दशकों में एशियाई अमेरिकी मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं की संख्या में गिरावत चिंता का विषय हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


55 फीसदी का समर्थन बाइडन के पक्ष में
सर्वे के अनुसार, 55 फीसदी भारतीय-अमेरिकी मतदाता बाइडन का समर्थन करते हैं, जबकि महज 38 फीसदी ही ट्रंप के समर्थन में हैं। इनके अलावा दक्षिणी कैलिफर्निया की गवर्नर और अमेरिकी राजदूत निकी हेली को 33 फीसदी भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पसंद करते हैं। हालांकि, 11 फीसदी ऐसे भी हैं, जिन्होंने हेली का नाम भी नहीं सुना है। 


एएपीआई डेटा के कार्यकारी निदेशक कार्तिक रामकृष्णन ने कहा कि एशियाई अमेरिकी तेजी से अमेरिकी लोग चुनाव प्रकिया में विविधता ला रहे हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम समझ सके कि उन्हें मतदान के विकल्पों में क्या प्ररित करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed