फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shanghai Cooperation Organisation Secretary General Zhang Ming says Varanasi to be first Cultural and Tourism Capital of SCO

SCO: शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी बनेगी काशी, महासचिव झांग मिंग का एलान

Fri, 15 Jul 2022 06:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 06:30 PM IST
सार

शंघाई सहयोग संगठन अपने सदस्य देशों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम चलाता है। जिसके तहत हर साल एक सदस्य देश की सांस्कृतिक विरासत वाले शहर को संगठन की राजधानी घोषित किया जाता है।

विज्ञापन
Shanghai Cooperation Organisation Secretary General Zhang Ming says Varanasi to be first Cultural and Tourism Capital of SCO
एससीओ समूह के देश(फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले पवित्र शहर वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया जाएगा। शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन ब्लॉक के महासचिव झांग मिंग ने बीजींग में इसका एलान किया। इस दौरान उन्होंने समरकंद में होंने वाले एससीओ के शिखर सम्मेलन की भी बात की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन अपने सदस्य देशों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम चलाता है। जिसके तहत हर साल एक सदस्य देश की सांस्कृतिक विरासत वाले शहर को संगठन की राजधानी घोषित किया जाता है। आठ सदस्यीय संगठन द्वारा एक नई पहल के तहत वाराणसी 2022-23 के लिए एससीओ की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी बन जाएगा।
विज्ञापन

झांग ने यहां मीडिया से कहा कि इस पहल के तहत हर साल एक सदस्य देश की सांस्कृतिक विरासत वाले शहर को संगठन की इन नई पहल का अध्यक्ष का पद सौंपा जाएगा।

उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगा शिखर सम्मेलन 
उन्होंने इस साल 15 से 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एससीओ की नई पहल समरकंद शिखर सम्मेलन के बाद लागू होगी।  जिसके बाद भारत एससीओ के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेगा और अगले राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि भारत ने साल 2020 में एससीओ के प्रमुख की बैठक की मेजबानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव झांग मिंग ने कहा कि एससीओ के सदस्य देश एक बार कोरोना यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के बाद लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कजाकिस्तान ने भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों के लिए फ्री वीजा पॉलिसी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एससीओ देशों को पर्यटन के अपने विकल्पों को तलाशना चाहिए।  


8 देशों का आर्थिक राजनीतिक गठबंधन है एससीओ
शंघाई  सहयोग संगठन (एससीओ) आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा गठबंधन है। इसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान सहित 8 देश शामिल हैं। 9 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान ने इसकी सदस्यता ली। आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति के लिए एससीओ के सदस्य देश काम करते हैं। जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन और सबसे बड़ा उपभोक्ताओं वाला बाजार भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed