फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahid Afridi will be next Prime Minister of Pakistan Viral on Twitter

सोशल ट्रेंड: शाहिद अफरीदी होंगे पाक के अगले पीएम! यूजर्स बोले- यह तो पाकिस्तान को भी बेच देगा

Sun, 15 Sep 2019 03:51 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 15 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi will be next Prime Minister of Pakistan Viral on Twitter
शाहिद अफरीदी और आसिफ गफूर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' मेजर जनरल आसिफ गफूर के साथ पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की गले मिलते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसके बाद यूजर्स अफरीदी को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनने के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कश्मीर मुद्दे पर दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती करवाने के बाद इमरान खान ने शुक्रवार को पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में एक रैली की और भारत के खिलाफ जहर उगला। इस रैली में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी शामिल हुए और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया। 
विज्ञापन




इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि इमरान की तरह यह भी कश्मीर-कश्मीर चिल्लाता रहता है, क्रिकेटर है इसलिए पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री तो बन ही सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि शाहिद अफरीदी भी पूरे मूड में हैं और पाकिस्तान के अगले पीएम बनने के लिए ओवर कॉन्फिडेंट हैं। यह भी कश्मीर-कश्मीर चिल्लाएगा और अंत में पाकिस्तान को बेच देगा। 
 

एक और यूजर ने लिखा- इमरान खान को हटाए जाने के बाद अफरीदी, आतंकी देश पाकिस्तान के अगले पीएम बनेंगे।
 

एक यूजर ने अफरीदी और गफूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर?’
 

बता दें कि अफरीदी ने ट्वीट कर लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की थी। अफरीदी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने रैली में भारत का बिना नाम लिए कहा कि हम सबको होशियार हो जाना चाहिए। जब तक हम होशियार नहीं होंगे, एक कौम नहीं होंगे ये लोग हम लोगों पर ऐसे ही जुल्म करते रहेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed