फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shadow resort 'Mar-a-Lago' in the world amid New Year celebrations; Trump said the center of the universe

Donald Trump: नए साल के जश्न के बीच दुनिया में छाया रिसॉर्ट 'मार-ए-लागो'; ट्रंप ने बताया ब्रह्मांड का केंद्र

Thu, 02 Jan 2025 11:25 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 02 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अपने रिसॉर्ट मार ए लागो में डेरा जमाए हैं। हालात यह हैं कि यहां हर रोज थीम पार्टियां होती हैं। शाम के वक्त संगीत समारोह में बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिसॉर्ट को ब्रह्मांड का केंद्र बताया है। ट्रंप ने नए साल का जश्न भी इसी रिसॉर्ट पर मनाया था। 

विज्ञापन
Shadow resort 'Mar-a-Lago' in the world amid New Year celebrations; Trump said the center of the universe
मार ए लागो रिसॉर्ट में नए साल की पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : X/Team Trump

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दक्षिण फ्लोरिडा में बना रिसॉर्ट मार ए लागो इन दिनों दुनिया भर में छाया हुआ है। 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने से पहले ट्रंप यहीं रहकर भविष्य की रणनीतियां बना रहे हैं। इस रिसॉर्ट में ट्रंप की टीम में शामिल किए गए सदस्यों का तो आना-जाना लगा ही हुआ है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध जो भी हस्तियां ट्रंप से नजदीकी बढ़ाना चाहती हैं, वे भी यहां पहुंच रही हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिसॉर्ट को ब्रह्मांड का केंद्र बताया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने नए साल का जश्न भी इसी रिसॉर्ट पर मनाया था। 

विज्ञापन


अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अपने रिसॉर्ट मार ए लागो में डेरा जमाए हैं। हालात यह हैं कि यहां हर रोज थीम पार्टियां होती हैं। शाम के वक्त संगीत समारोह में बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। बताया जाता है कि चुनाव के बाद से ही ट्रंप अपने इस रिसॉर्ट में रहकर भविष्य की रणनीतियां तय कर रहे हैं। हालांकि ये रणनीतियां कैसी हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न्यू ईयर के मौके पर यहां हुईं पार्टी में भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में ट्रंप ने कहा था कि  2025 एक महान वर्ष होगा और हम एक देश के रूप में शानदार प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


दिन में खेलते हैं गोल्फ
ट्रंप यहां पर दिन में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ गोल्फ खेलते हैं और लंच के बाद आराम करते हैं। इसके बाद शाम से यहां पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ट्रंप के एक सहयोगी साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम कहते हैं कि इन दिनों ट्रंप के आसपास बहुत सारे पुराने दोस्त हैं। मैं बस इतना जानता हूं कि सभी लोग कुछ न कुछ चाहते हैं। साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले को सलाह देने वाले राजनीतिक रणनीतिकार डेमियन मेरलो कहते हैं कि यह एक ऐसी जगह है जहां आपको जाना चाहिए और देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तियों का लग रहा तांता
ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यहा रिसॉर्ट में हस्तियों का तांता लग रहा है। यहां पहुंचने वालों में मेटा के मालिक जुकरबर्ग, एपल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंचर पिचाई, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, अभिनेता रसेल ब्रांड, अभिनेता मेल गिब्सन, पूर्व फॉक्स न्यूज व्यक्तित्व टकर कार्लसन, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मेईली शामिल हैं। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत ट्रंप की टीम के सदस्य भी यहां लगातार आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed